टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 5 आरोपी जेल भेजे गए, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में

Tiger Shroff Car Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मास्टरमाइंड की साली सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक रिमांड पर। 20 से ज्यादा क्यूआर कोड से पैसों के लेनदेन का खुलासा।

रूपम सिंह

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 5 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत।

  • मास्टरमाइंड की साली सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में।

  • जांच में 20 से ज्यादा QR कोड मिले, विदेश से फंडिंग के तार जुड़े।

Mumbai Police Crime Branch: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों में से छह की पुलिस कस्टडी समाप्त होने के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने सोमवार को उन्हें मकोका कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुनेहा पंडित से 21 नवंबर तक पूछताछ

इस मामले में कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित की साली और फरार आरोपी अभिषेक की पत्नी सुनेहा पंडित को आगे की पूछताछ के लिए 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा गया है। क्राइम ब्रांच ने अदालत से सुनेहा की छह दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी साजिश और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की जानकारी जुटाने के लिए सुनेहा से पूछताछ जरूरी है।

विदेश से ऑपरेट हो रहे थे बैंक खाते

जांच में सामने आया है कि सुनेहा का पति अभिषेक विदेश में रहकर कथित तौर पर इस आपराधिक नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों का संचालन करता था। पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए विदेश से इन्हीं खातों के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच एजेंसी को यह भी संदेह है कि संदिग्ध लेनदेन की कुछ रकम सीधे सुनेहा पंडित तक पहुंची थी।

मोबाइल से मिले 20 से अधिक QR कोड

क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में एक अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सुनेहा के मोबाइल फोन से 20 से अधिक QR कोड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल कथित तौर पर फायरिंग की घटना के दिन और उसके बाद के दिनों में पैसों के लेनदेन के लिए किया गया था।

कई लोगों तक भेजी गई रकम

पुलिस के मुताबिक, इन QR कोड के जरिए कई वेंडर्स और अन्य लोगों को भी पैसे भेजे गए थे। अब क्राइम ब्रांच इन कोड से जुड़े लेनदेन, खातों और रकम प्राप्त करने वालों की जानकारी जुटा रही है। जांच का उद्देश्य फायरिंग की साजिश के पीछे मौजूद आर्थिक नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद