नागपुर में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जब्त: ऑटो में भरी थीं 380 चकरियां, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Nagpur Crime News: नागपुर क्राइम ब्रांच ने वाठोड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए ऑटो से 10.80 लाख रुपये का खतरनाक नायलॉन मांजा जब्त किया। कुल 13.90 लाख का माल जब्त, साथी की तलाश जारी।
Nagpur Nylon Manja Seizure
नायलॉन मांजा जब्तसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने वाठोड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।

  • ऑटो से प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की 380 चकरियां बरामद की गईं।

  • पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद अहमद शकील अहमद (28) के रूप में हुई।

  • पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को फरार बताया है।

  • मामले की आगे की जांच वाठोड़ा पुलिस कर रही है।

Nagpur Nylon Manja Seizure: नागपुर जिले में क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने वाठोड़ा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान ऑटो में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा ले जा रहे 1 आरोपी को पकड़ा।

उससे 10.80 लाख रुपये की 380 चकरी जब्त की गई हैं। पकड़ा गया आरोपी अंसारनगर, मोमिनपुरा निवासी साजिद अहमद शकील अहमद (28) बताया गया।

उसका फरार साथी पोली नदी निवासी बद्रे आलम बताया गया। सोमवार की रात 12 बजे के दौरान पुलिस दस्ता बाठोड़ा थानांतर्गत सिम्बायोसिस कॉलेज रोड पर गश्त कर रहा था। बिडगांव के जनता गैरेज के पास पुलिस को एमएच।49-सीएफ 2274 का चालक संदेहास्पद गतिविधि में दिखाई दिया।

मोनोकाइट गोल्ला की 380 चकरियां की बरामद

नागपुर पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की तो साजिद घबरा गया। पुलिस ने ऑटो में रखी प्लास्टिक बोरियो की तलाशी ली तो मोनोकरइट और मोनोकाइट गोल्ला की 380 चकरी नायलॉन मांजा दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने बढ़े आलम द्वारा माल देने की जानकारी दी।

उसे यह माल मोबाइल क्र। 946-4809457 के धारक को पहुंचाना था। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5,15 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ऑटी, मोबाइल और मांजा संहित 13.90 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

आगे की जांच वाठोड़ा पुलिस कर रही है। एपीआई नितिन कुलपार, एएसआई दीपक रिटे, हेड कांस्टेबल शंभू सिंह किरार, सचिन बदिये, किश्शेर सोमकुवर, विवेक कावडकर और राहुल कुसरामे ने कार्रवाई की अंजाम दिया।

Nagpur Nylon Manja Seizure
नागपुर में ऑटो चालकों पर पुलिस की सख्ती: ओवरसीटिंग और नो-एंट्री पर होगी सख्त कार्रवाई, CP की खुली चेतावनी

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सख्त कार्रवाई

प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित नायलॉन मांजे के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ इन दिनों विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नागपुर शहर में मकर संक्रांति या अन्य पर्वों के दौरान पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाले इस घातक मांजे से इंसानों और पक्षियों की जान को बड़ा खतरा रहता है, इसलिए इस प्रकार के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com