अलीबाग बस स्टॉप (pic credit; social media) 
मुंबई

रायगढ़ में जर्जर एसटी बस स्टॉप होंगे नए, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Mumbai News: रायगढ़ जिले के जर्जर एसटी बस स्टॉप अब नए रूप में बनेंगे। 3.60 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा।

सोनाली चावरे

Raigarh ST Bus Stops Renovate: रायगढ़ जिले के अधिकांश एसटी बस स्टॉप जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। शहर के बीचोंबीच बने इन बसअड्डों की जगह अब नए और आधुनिक संकुल तैयार किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर बस सुविधा मिल सके। इस कदम से घाटे में चल रहे एसटी महामंडल को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बसस्थानकों में पंखे, डिजिटल सूचना फलक, उद्घोषणा व्यवस्था और शौचालयों का नवीनीकरण किया जा रहा है। पेण, नागोठाण और महाड बसस्थानकों पर काम शुरू हो चुका है। पनवेल, अलिबाग, पेण और रोहा जैसे प्रमुख बसआगर लंबे समय से दयनीय हालत में थे। इसके नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।

शहर के बीच बसे इन बसस्थानकों की जमीन पर अतिक्रमण, मवेशियों का उपद्रव और फेरीवालों का कब्जा बढ़ रहा था। इससे यात्री असुविधा झेल रहे थे। खासकर महिलाओं को रात के समय यहां सफर करना असुरक्षित लगता था। अब नवीनीकरण के जरिए इस स्थिति में सुधार होगा।

शौचालय और सुरक्षा पर जोर

बसस्थानकों पर शौचालयों की हालत बेहद खराब हो गई थी। रात के समय असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने से यात्रियों को डर सताता था। नवीनीकरण के जरिए शौचालयों और सुरक्षा इंतज़ामों को दुरुस्त किया जाएगा।

मरम्मत हो रहे प्रमुख बसस्थानक

  • पनवेल बसस्थानक – 16 लाख रुपये से प्लेटफॉर्म, रंगाई-पुताई, गटर और शौचालय की मरम्मत।
  • अलिबाग बसस्थानक – 1.75 करोड़ रुपये से नया छत, प्लेटफॉर्म, शौचालय मरम्मत, आंतरिक सड़कें और रंगाई-पुताई।
  • पेण बसस्थानक – 67 लाख रुपये से नया छत, प्लेटफॉर्म और शौचालय मरम्मत।
  • महाड बसस्थानक – 30 लाख रुपये से शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, रंगाई-पुताई और प्लेटफॉर्म मरम्मत।

अलिबाग बसस्थानक बनेगा बहुमंजिला

अलिबाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 65 साल पुराने बसस्थानक को पूरी तरह नए रूप में बनाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। यहां सात मंजिला इमारत बनेगी, जिसमें प्रतीक्षालय, उपाहारगृह, प्रसाधनगृह, पार्सल कक्ष, महिलाओं के लिए हिरकणी कक्ष, आरक्षण केंद्र, कार्यालय, चालकों और वाहकों के लिए विश्रामगृह जैसी सुविधाएं होंगी।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा