-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Make St Stand A Busport The Problem Of Private Travel Will Also End
ST स्टैंड को ही बना दो बसपोर्ट, निजी ट्रैवल्स की समस्या भी हो जाएगी खत्म
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर . सिटी से बाहर जाने वाली हर सड़क अवैध बस स्टैंड बन गई है. निजी ट्रैवल्स की बसें तो दर्जनभर से अधिक जगहों से संचालित हो रही हैं. हालत यह है कि कहीं भी सड़कों पर बसों को खड़ी कर सवारियां भरने व उतारने का काम चल रहा है जिससे सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा रही है. अब तो डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के मानद सचिव संदीप जोशी ने भी इस अव्यवस्था से परेशान होकर सड़क पर खड़ी बसों का परमिट व लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए हैं.
राज्य सरकार द्वारा कुछ ही दिन पूर्व नागपुर में बसपोर्ट निर्माण के लिए जमीन देखने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया गया है. इसके लिए तो सिटी के बाहर ही जाना पड़ेगा और यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ेंगी. एसटी स्टैंड गणेशपेठ सिटी के मध्य में स्थित है और रेलवे स्टेशन से भी पास है. यहां जगह की कमी नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
बगल में डिपो की भी भरपूर जमीन है जिसका उपयोग हो सकता है, इसलिए बसपोर्ट इसी स्थान पर ही बनना चाहिए. यहीं से एयरपोर्ट की तर्ज पर निजी ट्रैवल्स संचालकों को भी बसें संचालित करने के लिए जगह दी जानी चाहिए. उनसे इसके लिए निर्धारित शुल्क वसूला जा सकता है जैसा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी निजी विमानों से वसूल करती है. इससे एसटी महामंडल की आय भी बढ़ेगी और स्पर्धा के चलते एसटी बसों की सेवा में भी सुधार आएगा.
सपना तेजी से हो सकता है साकार
गणेशपेठ बस स्टैंड को भी सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं. थमे कार्यों को गति देने का निर्देश भी दिया गया है. इलेक्ट्रिक बसों के लिए यहां चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा. एयरपोर्ट की तर्ज पर बसपोर्ट बनाने की घोषणा तो वर्षों से आला नेता कर रहे हैं और सपना दिखाया जा रहा है. जमीन खोजने की बजाय गणेशपेठ में ही इसे साकार करने पर कार्य किया गया तो सपना तेजी से पूरा हो सकता है.
बताते चलें कि नागपुर से विविध शहरों व राज्यों के लिए निजी बसें चलती हैं. करीब 300-400 बसें पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, नाशिक, हैदराबाद, बेंगलुरु, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित विदर्भ व राज्यभर के शहरों के लिए निकलती हैं. इन बसों के लिए एक स्वतंत्र सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड की सुविधा नहीं होने के कारण शहर के अलग-अलग जगहों से ट्रैवल्स संचालक बसों की रवानगी करते हैं. यात्रियों को भी इससे असुविधा होती है.
सड़कों होता है कब्जा
आग्याराम देवी मंदिर के सामने वाली रोड हो या फिर एसटी स्टैंड चौक से मोक्षधाम की ओर जाने वाली सड़क, यहां से निजी ट्रैवल्स संचालित हो रही हैं. बैद्यनाथ चौक पर तिब्बती बाजार के बगल वाली जमीन पर बसों की पार्किंग की सुविधा दी गई है. यहां से भी बसें छोड़ी जाती हैं. इस चौराहे से इमामवाड़ा पुलिस थाने की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित कुछ ट्रैवल्स वाले अपने कार्यालयों के सामने रोड पर बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं. इससे ट्रैफिक की हालत बिगड़ती है.

वहीं रायपुर, बिलासपुर, प्रयागराज, वाराणसी, जबलपुर, भोपाल, इंदौर आदि के लिए बसें पकड़नी हो तो लोगों को सीए रोड पर गीतांजलि चौक जाना पड़ता है. यहां भी गलियों व सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां भरी जाती हैं. अमरावती रोड पर भोले पेट्रोल पंप और हॉकी ग्राउंड के सामने से बसें संचालित की जा रही हैं. लगभग सिटी से बाहर जाने वाली सभी सड़कों से निजी ट्रैवल्स संचालित हो रही हैं क्योंकि उनके लिए सेपरेट बस स्टैंड नहीं है.
ईंधन व समय की बर्बादी
निजी बसों की पार्किंग के लिए सिटी में कई जगह व्यवस्था हुई है. जगनाड़े चौक स्थित एनआईटी कॉम्प्लेक्स में ट्रांसपोर्ट प्लाजा बनाया गया है लेकिन वहां 30-40 बसों से अधिक की क्षमता नहीं है. बैद्यनाथ चौक पर तिब्बती बाजार के बगल में मैदान पर बसें पार्क की जाती हैं. आग्याराम देवी मंदिर के समीप के मैदान में कुछ बसें खड़ी की जाती हैं.
कामठी रोड में ऑटोमोटिव चौक के समीप मैदान पर बसों को रखने की व्यवस्था है. इस तरह कुछ बस संचालकों ने निजी जगहों पर भी बसों की पार्किंग की व्यवस्था कर रखी है. जब उन्हें सवारियां भरनी होती हैं तो शहर में कई जगहों पर स्थित ट्रैवल्स एजेंसियों के कार्यालयों तक बसों का भ्रमण कराना पड़ता है. इससे ईंधन, समय भी बर्बाद होता है. अगर बसपोर्ट साकार हुआ तो एक ही जगह से सारी बसें संचालित हो पाएंगी व यात्रियों को भी सहूलियत होगी.
Make st stand a busport the problem of private travel will also end
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














