मुंबई महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Election 2025: बीएमसी ने वार्ड सीमाओं और मतदान केंद्रों पर की समीक्षा, तैयारी जोरों पर

Supreme Court ने महाराष्ट्र को लेकर फैसला सुनाते हुए 31 जनवरी के पहले चुनाव कराने का आदेश दिया है। जिसके बाद मुंबई महानगरपालिका एक्शन मोड में आ गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: सुप्रीम कोर्ट का 31 जनवरी के भीतर चुनाव कराने के आदेश के बाद बीएमसी एक्शन मोड में आ गई है। बीएमसी की चुनाव विभाग ने 6,500 बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की है और प्रबंधन के लिए 4,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

शहर में कुल चुनावी प्रभागों (वार्डों) की संख्या 227 ही बनी रहेगी। वार्ड सीमा निर्धारण के लिए बीएमसी ने मसौदा सीमा प्रकाशित करने के बाद नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। 10 से 12 सितंबर के बीच कुल 494 नागरिकों के सुझाव व आक्षेपों की सुनवाई की गई। बीएमसी की तरफ से अक्टूबर के पहले सप्ताह के बीच अंतिम वार्ड सीमाओं की अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 70,000 कर्मचारी, जिनमें राज्य सरकार के कर्मचारी भी शामिल होंगे, तैनात किए जाएंगे। इनमें मतदान दिवस की ड्यूटी भी शामिल है। बीएमसी प्रशासन ने पिछले महीने से ही अधिकारियों का चुनावी कार्यों के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है।

चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा

वर्ष 2024 में हुए राज्य और लोकसभा चुनावों में चुनावी ड्यूटी पर सबसे अधिक कर्मचारी बीएमसी से ही नियुक्त किए गए थे। विस चुनावों के दौरान कुल 10,111 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिन्हें बेहतर प्रबंधन के लिए 500 से 1000 तक बढ़ाए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने पिछले महीने बीएमसी मुख्यालय का दौरा कर चुनाव-पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा में मतदाता सूची का विभाजन, प्रस्तावित मतदान केंद्रों का वर्गीकरण, मतपेटियों और मशीनों की संख्या, मशीनों के भंडारण की व्यवस्था, चुनाव संबंधी साहित्य, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं, चुनावों के लिए जरूरी अधिकारी और कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली गई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO