युवा रोजगार कौशल प्रशिक्षण  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र के युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, टाटा स्ट्राइव से कौशल विकास को मिलेगा विस्तार

Maharashtra Youth Development: महाराष्ट्र में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्ट्राइव की पहल का विस्तार किया गया। 270 आईटीआई में ड्युअल ट्रेनिंग और डिजिटल स्किल्स पर जोर।

रूपम सिंह

Tata STRIVE Skill Development Maharashtra: महाराष्ट्र में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्ट्राइव की पहल को विस्तार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन प्रयासों से युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर मिलेंगे।

राज्य में टाटा स्ट्राइव का काम वर्ष 2015 से जारी है। नवी मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में प्रमुख कौशल विकास केंद्र संचालित हैं। मुख्यमंत्री ने 26 जुलाई 2026 को नागपुर के टाटा स्ट्राइव केंद्र का उद्घाटन किया था।

इन प्रमुख केंद्रों के माध्यम से अब तक 8 हजार से अधिक युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। सहयोगी केंद्रों के माध्यम से भी 6 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मिला है। ठाणे में एयर कंडीशनिंग - और पुणे तथा भिलवडी में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं।

270 ITI में ड्युअल प्रशिक्षण

टाटा स्ट्राइव ने सीमेंस के सहयोग से 270 सरकारी आईटीआई में ड्युअल वीईटी कार्यक्रम शुरू किया है। इससे 600 से अधिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण मिला है, जबकि 35 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को उद्योगों में प्रत्यक्ष अनुभव मिला है।

उद्यमिता और डिजिटल कौशल पर जोर

टाटा स्ट्राइव ने 1800 से अधिक लोगों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन के सहयोग से 4 हजार से अधिक युवाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग, यूएक्स डिजाइन और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना