राज ठाकरे और सयाजी शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: सयाजी शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, बोले-फॉरेस्ट रिजर्व में पेड़ क्यों काटें?

Nashik के तपोवन में साधू ग्राम के लिए 1800 पेड़ काटने के फैसले पर विवाद तेज हो गया है। सयाजी शिंदे ने राज ठाकरे से मुलाकात की, जिन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया और पर्यावरण बचाने की मांग उठाई।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: नासिक जिले के तपोवन में पेड़ों की कटाई का मामला गरमाता जा रहा है। कुंभ मेले के लिए तपोवन में बनाए जाने वाले साधू ग्राम के लिए पेड़ों की कटाई की जानी है। वृक्षों के काटने के विरोध में उतरे फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ने सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके दादर स्थित आवास पर मुलाकात की।

राज ने तपोवन आंदोलन को समर्थन दिया है। नासिक में आयोजित होने वाले कुंभमेले की तैयारियां चल रही हैं, तपोवन इलाके में साधू ग्राम बनाने के लिए राज्य सरकार और नासिक मनपा ने 1800 पेड़ काटने का फैसला किया है। इसका स्थानीय नागरिक, पर्यावरणविद, सामाजिक संगठन पेड़ काटने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

शिंदे ने बताया पेड़ों को बचाने के लिए राज से हुई बातचीत

इसका विरोध मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी किया है। फिल्म अभिनेत्ता सयाजी शिंदे लगातार आवाज मुखर किए हुए हैं। राज ठाकरे से मिलने पहुंचे सयाजी शिंदे के साथ मनसे चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय खोपकर भी थे, राज ने भरोसा दिलाया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए वे जरूरी सहयोग देने को तैयार हैं।

मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया कि पेड़ों को बचाने के लिए राज से बातचीत हुई अलग-अलग पेड वगैरह नहीं लगाए जा सकते, 15 फुट के पेड़ों का कोई मतलब नहीं है, सवाल है कि उन पेड़ों को क्यों काटा जाए?

कुंभ मेले का सम्मान है। लेकिन जो पेड़ अभी वहां है, उन्हें नहीं काटा जाना चाहिए, यह एक फॉरेस्ट रिजर्व है। पेड़ों को नहीं काटा जाना चाहिए, यही हमारी बात है। राज ठाकरे ने तपोवन आंदोलन का समर्थन किया है। हम उन लोगों से भी मिलेंगे जिन्होंने हमारा समर्थन किया है। हम उद्धव ठाकरे से भी मिलेगे।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना