Textile Traders (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग

Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026: सूरत में 4 जुलाई को भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग होगी। इस आयोजन में देशभर के टेक्सटाइल व्यापारी, निर्माता, एजेंट और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Surat Textile Industry: देश के व्यापार-उद्योग जगत के लिए एक बड़ी पहल के रूप में उभर रहे भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की लॉन्चिंग 4 जुलाई को सूरत में हो जाएगी। यह कार्यक्रम डुमस रोड स्थित वाईपीडी वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें सूरत सहित देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, निर्माता, एजेंट और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय व्यापार महोत्सव को भारत सरकार, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन तथा व्यापार महासंघ 'कैट' की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस महोत्सव का मुख्य आयोजन 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव में 1000 से अधिक प्रदर्शक, 2 लाख से अधिक बिजनेस विजिटर्स, 10 लाख से अधिक उपभोक्ता तथा 5,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

टेक्सटाइल, गारमेंट, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, स्टार्टअप और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की भागीदारी इस आयोजन को देश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में शामिल करती है।

स्मृति ईरानी और प्रवीण खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं सांसद व कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सूरत देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब माना जाता है और इसी कारण भारतीय व्यापार महोत्सव में टेक्सटाइल सेक्टर को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह मंच सूरत के व्यापारियों, निर्माताओं और उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों तथा नए बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z