सुनील तटकरे ने शिंदे गुट को धमकाया (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: रायगढ़ में सियासी संग्राम, सुनील तटकरे की शिंदे गुट को चेतावनी

Mumbai News: रायगढ़ की राजनीति में तकरार तेज हो गई है। सुनील तटकरे ने शिंदे गुट को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमें पता है कब और कैसे हिसाब चुकता करना है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: रायगढ़ जिले में को लेकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता भरत गोगावले तथा अजीत पवार की राकां के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के बीच घमासान चल रहा है।

इस दौरान शिंदे गुट के विधायक महेंद्र थोरवे भी समय-समय पर तटकरे पर निशाना साधते रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में तटकरे ने शिंदे गुट को चेतावनी देते हुए कहा है कि कब, किसका और कैसे हिसाब चुकता करना है, ये हम जानते हैं।

भरत गोगावले, रायगढ़ जिले का पालकमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस ने राकां (अजित) की मंत्री अदिति तटकरे को पालक मंत्री घोषित कर दिया था। हालांकि उप मुख्यमंत्री शिंदे के विरोध दर्ज कराने के बाद सीएम देवेंद्र ने अदिति के पालकमंत्री की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी, लेकिन रायगढ़ का पालक मंत्री पद गोगावले को फिर भी नहीं मिला। बल्कि 1 मई और 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण का अधिकार अदिति को मिल गया।

इस वजह से गोगावले अक्सर तटकरे पर आक्रोश व्यक्त करते रहते हैं। तो वहीं गोगावले समर्थक थोरवे भी कई बार तटकरे के खिलाफ आपत्ति जनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हमला बोलते रहे हैं। इसलिए सुनील तटकरे ने विधायक धोरवे को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कब किसका हिसाब चुकता करना है।

कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील

उटकने ने सभी कार्यकर्ता से पूरी ताकत से काम में जुटने की अपील करते हुए कहा कि आप शांत रहें और सब मुझ पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हम शांति से देखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम असहाय है। हमें अपनी ताकत और अपने अधिकार पता है। इतना तो हम पक्के तौर पर जानते है कि कब किसका हिसाब चुकता करना है, इसलिए मैं आप लोग बिल्कुल भी चिंता न करें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z