सुनील तटकरे व जय पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

क्या भाजपा और पटेल के दबाव में झुके जय पवार? सुनील तटकरे ने बताया प्रेस कॉन्फ्रेंस टालने का असली सच

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में जय पवार की टली हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बवाल जारी है। सुनील तटकरे ने रोहित पवार के दबाव वाले आरोपों को खारिज करते हुए असली वजह का खुलासा किया है।

आकाश मसने

Sunil Tatkare On Jay Pawar Press Conference: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों पवार बनाम पवार की जंग एक नए मोड़ पर है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र जय पवार द्वारा प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस टाले जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। एनसीपी (शरद गुट) के नेता रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल और भाजपा नेताओं के दबाव के कारण जय पवार को बोलने से रोका गया है। अब इन आरोपों पर खुद एनसीपी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने चुप्पी तोड़ी है।

आरोप निराधार, निर्णय निजी था: तटकरे

सुनील तटकरे ने रोहित पवार के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'पूर्वाग्रह से प्रेरित' राजनीति करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। तटकरे ने बताया, "28 तारीख को अजित दादा के निधन को दो महीने पूरे होने पर हम सभी भावुक थे। मैं स्वयं पार्थ और जय पवार के साथ बारामती गया था। हमने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और काटेवाड़ी में अजित पवार की माताजी से मुलाकात की। वहां करीब 20 मिनट तक पारिवारिक बातचीत हुई।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों टली?

सुनील तटकरे के अनुसार, जय पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तारीख सोशल मीडिया (X) पर घोषित की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने भाई पार्थ पवार से चर्चा की। तटकरे ने कहा, "मैंने खुद उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें अपनी बात मीडिया के सामने रखनी चाहिए। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करनी है और क्या बोलना है, इसका अंतिम निर्णय जय और पार्थ का ही है। शायद उन्हें कुछ और जानकारी जुटाने की आवश्यकता महसूस हुई होगी, इसलिए उन्होंने समय लिया।"

पार्टी मजबूती से साथ खड़ी है

तटकरे ने विरोधी खेमे को जवाब देते हुए कहा कि पार्थ और जय पवार पार्टी का भविष्य हैं और पूरी एनसीपी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने प्रफुल पटेल या अपनी ओर से किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात को कोरी कल्पना बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि जय पवार जब उचित समझेंगे, खुद मीडिया के सामने आएंगे।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग