Sunetra Pawar Appeal Ajit Pawar Plane Crash Politicization: अजित पवार के विमान हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच उप मुख्यमंत्री एवं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने विरोधियों से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अजीतदादा को खोने का दर्द उनके बच्चों और परिवार से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि हादसे के बाद कोई ठोस निर्णय होना चाहिए और परिवार भी इसके लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जा चुकी है।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि इस दुखद समय में सभी को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, "सभी को यह सोचना चाहिए कि दादा की मां, उनके बच्चों और मुझसे ज्यादा दुख किसे हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक धैर्य रखें और इस मामले को राजनीतिक रंग देने से बचें। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आश्वासन दिया है
और उसे पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है और उन्हें कानून तथा संविधान पर पूरा भरोसा है। इसलिए जांच को समय दिया जाना चाहिए। परिवार ने अपना कर्ता पुरुष खोया है और उन्हें न्याय कब मिलेगा, इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। लगातार मीडिया में आने का मतलब यह नहीं है कि अपडेट मिल रहा है। इससे पहले राकां शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार से सवाल किया है कि एक मामले में जल्द एफआईआर दर्ज हो जाती है, तो अजीत पवार के विमान हादसे में अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई।
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार से सवाल किया था कि कई मामलों में जल्द FIR दर्ज हो जाती है, तो अजीत पवार के विमान हादसे के मामले में अब तक FIR क्यों दर्ज नहीं हुई।
सुप्रिया सुले के इस सवाल के बाद हादसे की जांच और FIR को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई थी। अब सुनेत्रा पवार ने विपक्षी नेताओं से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले मामले को राजनीतिक विवाद का विषय न बनाया जाए और परिवार की संवेदनाओं का सम्मान किया जाए।