सुनेत्रा पवार का सख्त रुख, NCP में होगी सर्जरी; निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी, युवाओं को मिलेगा मौका

Maharashtra Sunetra Pawar News: NCP की कोर कमेटी बैठक में सुनेत्रा पवार ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने के संकेत दिए। 27 सितंबर को नासिक में पार्टी का एक दिवसीय राज्यव्यापी शिविर आयोजित होगा।
Sunetra Pawar takes a tough stance at NCP meeting; inactive office-bearers to be removed to make way for the youth
सुनेत्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Sunetra Pawar NCP Core Committee Meeting: उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में उन्होंने राकां में सर्जरी की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं, उन्हें पद से हटाकर काम

करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। उनके इस रुख से पार्टी में जल्द बड़े संगठनात्मक बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। देवगिरी बंगले में हुई बैठक में सुनेत्रा पवार ने संगठन में आई कथित सुस्ती पर नाराजगी जताई। उन्होंने नेताओं और पदाधिकारियों से पूरी ताकत से काम करने को कहा। उन्होंने आखिरी पायदान के कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क बढ़ाने और आपसी मतभेद दूर करने की भी हिदायत दी।

युवाओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

बैठक में सक्रिय नहीं रहने वाले पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह युवा तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। इससे कई पदाधिकारियों की छुट्टी होने की संभावना है।

27 सितंबर को नाशिक में होगा शिविर

प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि 27 सितंबर को नाशिक में पार्टी का एक दिवसीय राज्यव्यापी शिबिर होगा। इसमें करीब 700 से 750 प्रमुख नेता, पदाधिकारी और आमंत्रित कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला परिषद चुनावों के लिए दिलीप वळसे पाटील को मुख्य समन्वयक बनाया गया है। बीएलओ और एसआईआर के लिए नवाब मलिक को प्रमुख समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

Sunetra Pawar takes a tough stance at NCP meeting; inactive office-bearers to be removed to make way for the youth
मुंबई में MSRTC बसों में महिला और वरिष्ठ नागरिकों के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, बिना इसके नहीं मिलेगी छूट

जिला परिषद चुनाव की जिम्मेदारी वळसे पाटील को

आगामी जिला परिषद चुनावों को देखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी तय की हैं। दिलीप वळसे पाटील को जिला परिषद चुनावों के लिए मुख्य समन्वयक बनाया गया है। वहीं, बीएलओ और एसआईआर से संबंधित कार्यों के लिए नवाब मलिक को प्रमुख समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन में बदलाव पर नजर

सुनेत्रा पवार के सख्त रुख और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने के संकेतों के बाद अब पार्टी संगठन में संभावित बदलावों पर नजर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा कर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com