(डिजाइन फोटो) 
मुंबई

शिवनेरी E-बस देगी एयर होस्टेज की फील, एसटी महामंडल अध्यक्ष गोगावले ने की घोषणा

बई-पुणे मार्ग पर चलने वाली एसटी की ई-शिवनेरी बसों में अब एयर होस्टेस की तरह शिवनेरी सुंदरी होगी, जो यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगी। हालांकि टिकट के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई-पुणे मार्ग पर चलने वाली एसटी की ई-शिवनेरी बसों में अब एयर होस्टेस की तरह शिवनेरी सुंदरी होगी, जो यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगी। हालांकि टिकट के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका फैसला एसटी महामंडल के अध्यक्ष भरत गोगावले ने लिया है। मिली जानकारी अनुसार, हाल ही में हुई 304 वीं बैठक में विभिन्न विभागों के 70 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय आनंद दिघे की स्मृति में एसटी के 343 बस स्टेशनों पर "आनंद आरोग्य केंद्र" नामक एक क्लिनिक खोला जाएगा, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। बस स्टेशनों के यात्रियों के साथ-साथ सभी नागरिकों को यह दवाइयां बहुत ही मामूली दर पर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्थाओं को 400 से 500 वर्ग सेंटीमीटर जगह उपलब्ध करानी होती है। वहां संस्था को स्वास्थ्य परीक्षण क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब और दवा की दुकान शुरू करनी है और सेवाएं प्रदान करनी हैं।

बनाए जाएंगे 2 नए आगार

चंद्रपुर जिले के मूल और अमरावती जिले के धरणी, जैसे आदिवासी क्षेत्रों में एसटी के नए आगार बनाए जाएंगे और इस आगार के बनने के बाद एसटी के आगारों की कुल संख्या 253 हो जाएगी।

बस स्टैंड पर महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल

निगम के प्रत्येक बस स्टैंड पर उस क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों से नाममात्र किराया लेकर चक्रीय आधार पर 10X10 आकार का एक स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें वे स्थानीय पदार्थों को बेच सकती हैं।

खरीदी जाएंगी 2500 बसें

इस बैठक में नई 2500 सादी बसों को खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने और 100 डीजल बसों को पायलट आधार पर इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने जैसे विभिन्न मुद्दों को मंजूरी दी गई।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस