महापौर रितु तावड़े निरीक्षण सोर्स- X
मुंबई

मुंबई में 112 साल पुराना सायन पुल 30 सितंबर तक होगा तैयार, महापौर रितु तावड़े ने काम का किया निरीक्षण

Sion Bridge Project: मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने सायन स्टेशन के पास 112 साल पुराने पुल के पुनर्निर्माण का निरीक्षण किया। नागरिकों की सुविधा के लिए इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

रूपम सिंह

Sion Bridge Reconstruction Mumbai: सायन स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर स्थित 112 वर्ष पुराने और असुरक्षित घोषित पुल के पुनर्निर्माण कार्य को गति दे दी गई है। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

निविदा के अनुसार इस परियोजना को फरवरी 2027 तक पूरा किया जाना है, लेकिन नागरिकों की परेशानी को देखते हुए मनपा और मध्य रेलवे इसे निर्धारित समय से पहले शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। सायन स्टेशन के पास स्थित यह पुराना पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में था।

मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (एमयूटीपी-2) के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कुर्ला के बीच पांचवीं और छठी अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने के लिए पुल का पुनर्निर्माण आवश्यक हुआ। यातायात पुलिस की अनुमति के बाद 1 अगस्त 2024 से पुराने पुल को वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्माण का काम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया। मध्य रेलवे की ओर से पुल के दोनों गर्डरों का काम तेजी से जारी है। दोनों गर्डरों के डेक स्लैब का कंक्रीटीकरण पूरा हो चुका है।

महापौर तावड़े ने किया निरीक्षण

फिलहाल कैश बैरियर और कंक्रीट वेयरिंग कोट का काम चल रहा है। इसके अलावा नया पैदल यात्री पुल भी तैयार कर नागरिकों के लिए खोल दिया गया है।। पुराने पुल के बाकी हिस्से को हटाने का काम भी पूरा हो चुका है। पुल के साथ ही मनया सीमा में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से संत रोहिदास मार्ग, धारावी तक पहुंच मार्ग के पुनर्निर्माण का काम भी जारी है। पैदल यात्रियों के लिए एलबीएस मार्ग पर नया सबवे 20 फरवरी 2026 को खोला गया था, जबकि सत रोहिदास मार्ग का पुनर्निर्मित सबवे 14 जुलाई 2026 से नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

महापौर रितु तावड़े ने अधिकारियों को परियोजना निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल की फिनिशिंग उच्च गुणवता की रखने के साथ डिवाइडरों पर हरियाली विकसित करने और वर्टिकल गार्डन लगाने के विकल्पों पर भी विचार करने को कहा। इससे पुल और आसपास का क्षेत्र अधिक आकर्षक तथा पर्यावरण-अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान