पुणे पुल हादसे पर संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

'5 लाख में कर दिया जान का सौदा', पुणे पुल हादसे पर गरजे संजय राउत, विमान हादसे से कर दी तुलना

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से वहां मौजूद कई लोग नदी में बह गए। इस हादसे के बाद विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है। इस दौरान संजय राउत ने भी महाराष्ट्र के लोगों के साथ हो रही दुर्घटनाओं पर प्रकाश डाला है।

प्रिया जैस

मुंबई: देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। बीते दिन पुणे की इंद्रायणी नदी पर बना ढहने से वहां मौजदू कई लोगों नदी में बह गए। आधिकारिक बयान में 4 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। तो वहीं कई लोग नदी में बह गए है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संभावना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

इस हादसे के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। महाराष्ट्र में हो रही दुर्घटनाओं के सिलसिले में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "अहमदाबाद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के 15-16 लोग मारे गए हैं। आपने कल देखा होगा कि मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया, जिसमें 100 से अधिक लोग पानी में बह गए। उनमें से 40 लोग अभी भी लापता हैं। यह एक बड़ी त्रासदी है।

5 लाख में गरीबों की जान का सौदा

संजय राउत ने आगे कहा, "अजित पवार पुणे के संरक्षक मंत्री हैं। सरकार ने इस पुल के निर्माण और मरम्मत के लिए पहले ही 8 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन सरकारी खजाने में धन की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो सका, सारा पैसा लाडली बहिन योजना में चला गया। इसके कारण हादसे हो रहे है और लोग मारे जा रहे है। अब आप 5-5 लाख बांटेंगे। 5 लाख देकर आप गरीबों की जान का सौदा कर रहे है। गिरीश महाजन 5 लाख देंगे। क्या आप अपने घर से दे रहे है?"

पुल ढहने का जिम्मेदार कौन - राउत

विमान हादसे में मारे गए लोगों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जो विमान हादसे में भी लोग मारे गए, उन्हें 1 करोड़ दे रहे है, वो भी जान है। इंद्रायणी नदी में मारे गए लोगों को 5 लाख दे रहे है। उनकी भी घर में परिवार है। सबसे पहले इस बात की पुष्टि कीजिए कि ये जो ब्रिज गिरा है, उसके लिए जिम्मेदार कौन है।"

पुणे पुल ढहने की घटना के एक पीड़ित ने बताया, "वहां बहुत सारे लोग थे। पुल हिल रहा था। 5 मिनट के भीतर ही वह ढह गया। उस पर करीब 40 से 50 लोग सवार थे।" मिली जानकारी के अनुसार लोहे का बना ये पुल जंग लगा और जर्जर था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद इंद्रायणी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा था और बहाव तेज था। रविवार के दिन छुट्टी मनाने कई लोग यहां घूमने आए थे और पुल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। पुल लोगों का भार झेल नहीं सका और टूट गया।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना