एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

सूखाग्रस्त किसान परिवारों के बच्चों की शादी में शिवसेना देगी मदद, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

Eknath Shinde Announcement: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में आर्थिक संकट के चलते एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि किसान परिवारों में बच्चों की शादी के खर्च के लिए शिवसेना सहायता प्रदान करेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Shiv Sena To Help Drought Affected Farmers Children Marriage: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान परिवारों के लिए शिवसेना ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

जिन किसान परिवारों में बेटे या बेटियों की शादी तय हो चुकी है, उन्हें शादी के खर्च के लिए शिवसेना की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

कर्ज का बोझ होगा कम

अकाल और लगातार खराब फसल के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। खेती से होने वाली आय कम होने के साथ ही कर्ज का बोझ बढ़ने से कई परिवारों के सामने बच्चों की शादी का खर्च जुटाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

ऐसी परिस्थितियों में किसान परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिंदे ने कहा कि ऐसे परिवारों को चिंता से मुक्त करने और उन्हें मुश्किल समय में सहारा देने के उद्देश्य से शिवसेना पक्ष ने यह पहल की है।

पदाधिकारियों से करें संपर्क

शिंदे की घोषणा के अनुसार, सूखाग्रस्त जिलों के जिन किसान परिवारों में बेटे या बेटियों की शादी तय हो चुकी है, वे शिवसेना के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संबंधित परिवारों की जरूरत के अनुसार उन्हें शिवसेना की ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे पहले सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों के बीच जाकर उन्हें भरोसा दिलाया था कि किसानों की दिवाली को संकट में नहीं बदलने दिया जाएगा। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से 265 तालुकों में सूखा घोषित किया गया है।

किसान परिवारों को संबल देने की पहल

महाराष्ट्र राज्य में लगातार अकाल और फसल खराब होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। ऐसे में खेती की कम आय और बढ़ते कर्ज के बोझ के बीच किसान परिवारों के लिए बच्चों की शादी का खर्च उठाना एक बड़ी चुनौती बन गया था।

इस मानसिक और आर्थिक तनाव को दूर करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया है। राज्य के 265 घोषित सूखाग्रस्त तालुकों के किसान परिवार अपने बच्चों की शादी के लिए स्थानीय शिवसेना जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले