एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगी शिंदे की मुश्किलें! सहयोगी मंत्रियों के पुराने हस्ताक्षर बनेंगे गले की फांस

Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना विवाद के बीच वकील असीम सरोदे ने दावा किया कि मंत्रियों उदय सामंत, संजय राठौड़ और दादा भुसे के पुराने हस्ताक्षर शिंदे गुट की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

रूपम सिंह

Maharashtra Politics Shiv Sena Symbol Dispute: शिवसेना और धनुष बाण चुनाव चिह्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद के बीच एकनाथ शिंदे अपने ही सहयोगियों के कारण मुश्किलों में घिर सकते हैं। वकील असीम सरोदे के अनुसार, उद्धव ठाकरे या कपिल सिब्बल नहीं, बल्कि तीन मंत्रियों के पुराने हस्ताक्षरों से जुड़े दस्तावेज शिंदे गुट के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन सकते हैं।

सामंत, राठौड़, भुसे के साइन असीम सरोदे ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि शिंदे और उनके साथ गए विधायकों के बाद मुंबई में रुके शिवसेना विधायकों ने उन्हें पार्टी से निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव पर उदय सामंत, संजय राठौड़ और दादा भुसे के हस्ताक्षर होने का दावा किया जा रहा है। सरोदे के मुताबिक, इन तीनों नेताओं ने इन हस्ताक्षरों को अपना होने से इनकार नहीं किया है।

दस्तावेज बन सकते हैं बड़ा आधार

सरोदे ने कहा कि इन हस्ताक्षरों वाला प्रस्ताव यह दिखाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकता है कि उस समय पार्टी की ओर से शिंदे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उनके अनुसार, इस दस्तावेज में एक प्रस्तावक और दो अनुमोदकों के तौर पर इन नेताओं की भूमिका बताई गई है इसलिए सुप्रीम कोर्ट में यह मुद्दा शिंदे गुट के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

पार्टी संविधान पर शिंदे के अपने हस्ताक्षर यो शिवसेना के संविधान में बदलाव से जुड़े दस्तावेजों का भी उल्लेख किया। उनका दावा है कि एकनाथ शिंदे कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद थे और संविधान में बदलाव के समय उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज अदालत के सामने रखे जा चुके हैं और इन्हें नकारना शिंदे गुट के लिए आसान नहीं होगा।

अगली सुनवाई पर नजर

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई में शिंदे गुट अपनी दलील रखेगा। ऐसे में पुराने हस्ताक्षरों और अन्य दस्तावेजों को लेकर सरोदे द्वारा उठाए गए सवाल सुनवाई के दौरान अहम हो सकते हैं।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार