देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

हां! हम दोनों में मतभेद, शिंदे को लेकर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- मैं थोप नहीं सकता

Maharashtra Politics: महायुति में तनाव और दरारों की चर्चा तेज है। ऐसे में अब सीएम देवेंद्र फडणवीस के एक बयान ने हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने और शिंदे के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है।

प्रिया जैस

Devendra Fadnavis-Eknath Shinde: शिंदे-फडणवीस के बीच दूरियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अपने घर में भी, दो भाइयों की हर बात पर एक राय नहीं होती। वे अलग-अलग हैं। दोनों पक्ष अपनी राय दृढ़ता से रखते हैं। हम कुछ बातों पर सहमत नहीं होते। अगर हम हर बात पर सहमत होते, तो हम अलग-अलग पार्टियों में क्यों रहते? हम एक ही पार्टी में रहते।

इसलिए, हम तीनों अलग-अलग पार्टियां हैं। हमारे विचारों में कुछ मतभेद हैं, लेकिन व्यापक मुद्दों पर हम साथ हैं। तीनों पार्टियों को एक साथ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम एकजुट हैं और हम एकजुट रहेंगे इसलिए, चुनाव में हम साथ हों या न हों, हम साथ हैं आखिरकार, ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हम कार्यकर्ताओं पर सब कुछ नहीं थोप सकते।

उन्होंने कहा अगर हमारे चुनाव हैं, तो आपको मिलकर काम करना चाहिए और जब आपके चुनाव आएंगे, तो हम आप पर कुछ भी नहीं थोपेंगे। हमें उनकी भावनाओं की भी कद्र करनी है और इसीलिए हमने नगर निगम में तय किया कि आखिरी कार्यकर्ता लड़ेगा।

सीएम फडणवीस ने जताई नाराजगी

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने फैसले सुनाया है कि निकाय चुनाव के लिए मतगणना अब 21 दिसंबर को की जाएगी। इस फैसले के मुताबिक, वोटों की गिनती आज यानी 3 दिसंबर को नहीं की जाएगी और नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नागपुर बेंच के फैसले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी जताई।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां