शिल्पा शेट्टी के रेस्टॉरेंट पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Actress Shilpa Shetty की मुश्किलें बढ़ीं, बैस्टियन रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड

Income Tax Raid: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। 60 करोड़ फ्रॉड केस और बेंगलुरु एफआईआर के बीच एक्ट्रेस की कानूनी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

अपूर्वा नायक

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक ओर जहां वह 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसी हुई हैं, वहीं अब बुधवार को आयकर विभाग ने उनके मुंबई के दादर इलाके में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट पर छापा मारा।

आईटी के कई अफसर मौके पर पहुंचे और घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शिल्पा इस रेस्टोरेंट की को-ओनर हैं। उनके साथ रंजीत बिंद्रा भी इसके मालिक हैं। यह रेस्टोरेंट 2016 में शुरू हुआ था और अपने सो-फूड के लिए पॉपुलर रहा है।

शिल्पा के मुंबई वाले रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की छापेमारी तब हुई है, जब बेंगलुरु पुलिस ने एक्ट्रेस के वहां स्थित इसी नाम के रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बेंगलुरु वाले बैस्टयिन पर कथित तौर पर तय समय से अधिक देर तक खुले रहने और नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात पार्टियों की इजाजत देने के आरोप हैं।

यह मामला कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 103 के तहत कई शिकायतों के बाद दर्ज किया गया था। यह एफआईआर कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, क्योंकि बेंगलुरु में बेस्टियन रेस्ट्रो शहर में सेंट मार्क रोड पर स्थित है।

आरोपों को किया खारिज

शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सभी आरोपों से इनकार किया और लिखा कि हम निराधार और मनगढंत आरोपों का साफ तौर पर खंडन करते हैं। जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन्हें बिना किसी कानूनी आधार के आपराधिक रंग दिया जा रहा है। हाई कोर्ट में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है और उस पर सुनवाई होनी बाकी है। न्याय मिलेंगा और हमे अपने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायिक प्रणाली पर पूरा विश्वास है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध