मुंबई में बारिश के बीच गणेश विसर्जन (pic credit; social media) 
मुंबई

गणेश विसर्जन पर बारिश का साया: मुंबई में IMD का येलो अलर्ट, भक्तों की चिंता बढ़ी

Ganesh Visarjan 2025: मुंबई में गणेश विसर्जन से पहले बारिश ने दस्तक दे दी। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। जुलूस में देरी की आशंका है, लेकिन भक्तों का उत्साह बरकरार।

सोनाली चावरे

IMD yellow alert in Mumbai: अनंत चतुर्दशी के दिन जहां पूरे शहर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं बारिश ने भी दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे घाट क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे गणेश विसर्जन की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। खासकर बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में देरी की संभावना जताई जा रही है।

भक्तों में उत्साह तो चरम पर है लेकिन बारिश ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। कई मंडलों ने बारिश से बचाव के लिए पंडालों और रथों पर प्लास्टिक कवर लगाए हैं। वहीं पुलिस और बीएमसी ने सुरक्षा और जलभराव से निपटने की तैयारियां की हैं।

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर समुद्र किनारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

गणेश विसर्जन के दौरान बारिश नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मौसम विभाग का अलर्ट इसे और गंभीर बना देता है। मुंबईकरों के लिए यह दोहरी चुनौती है—एक ओर आस्था और दूसरी ओर मौसम की मार।

भक्तों का कहना है कि बारिश चाहे कितनी भी हो, बप्पा को विदा करने से उनका उत्साह कम नहीं होगा। वहीं अधिकारी आश्वस्त कर रहे हैं कि प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं और जुलूसों को किसी भी हालत में सुरक्षित तरीके से पूरा किया जाएगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस