शब ए बारात (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Shab-e-Barat 2026: गोवंडी के कब्रिस्तानों में 5 लाख जायरीनों की उम्मीद, मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर

Mumbai News: शब-ए-बारात के मौके पर गोवंडी के दो सुन्नी और एक शिया कब्रिस्तान में भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। 4–5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अपूर्वा नायक

Govandi Graveyard Police Deployment: शब-ए-बारात के मद्देनजर मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित दो सुन्नी और एक शिया मुस्लिम कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शिवाजी नगर पुलिस और देवनार पुलिस ने संयुक्त रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन-6) समीर शेख के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शब-ए-बारात के दौरान इन तीनों कब्रिस्तानों में करीब 4 से 5 लाख जायरीन पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय अपने दिवंगत परिजनों की मगफिरत और सलामती के लिए दुआ करने कब्रिस्तान जाता है। यह त्योहार मंगलवार शाम मगरिब की नमाज़ से बुधवार सुबह फज्र की नमाज़ तक मनाया जाएगा।

जमात पदाधिकारियों से समन्वय

मुंबई पुलिस ने सुन्नी और शिया जमात के जिम्मेदारों से बैठक कर उनकी सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी मांगों पर चर्चा की है। संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लिखित रूप में निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ट्रैफिक, स्वास्थ्य और अग्निशमन व्यवस्था

भीड़ और वाहन पार्किंग से जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस और बेस्ट विभाग को अलर्ट किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शताब्दी अस्पताल की एम्बुलेंस और अग्निशमन दल की सेवाएं भी मांगी गई हैं।

महिला सुरक्षा और सादे कपड़ों में पुलिस

शिया मुस्लिम कब्रिस्तान में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, बाइक पर हेलमेट पहनें, दो से अधिक सवारी न बैठाएं और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे