एकनाथ शिंदे और संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

6 गद्दारों को जन्म देकर शिंदे ने तोड़ा केन्या की महिला का रिकॉर्ड, संजय राउत बोले प्रेग्नेंट थे एकनाथ

Sanjay Raut On Eknath Shinde: संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला बोला है। राउत ने कहा कि 'प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, जिन्होंने 6 गद्दारों को जन्म देकर केन्या की महिला का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut Statement Eknath Shinde Pregnant: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग अक्सर मर्यादा की सीमाओं को लांघती नजर आती है, लेकिन शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए एक ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राउत ने शिंदे पर तंज कसते हुए उन्हें प्रेग्नेंट बता दिया और कहा कि उन्होंने छह गद्दार सांसदों को जन्म दिया है।

संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास नंदनवन का जिक्र करते हुए बेहद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वहां अब पालना हिल रहा है। उन्होंने आगे कहा, केन्या में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन यहां तो उपमुख्यमंत्री ने छह गद्दारों को जन्म दिया है और उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। राउत का यह गुस्सा दरअसल उद्धव गुट के उन छह बागी सांसदों के प्रति था, जिन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है।

आगे करनी होगी सिजेरियन सर्जरी

राउत ने इस राजनीतिक घटनाक्रम को एक ऑपरेशन का नाम दिया और कहा कि ऑपरेशन सक्सेस रहा क्योंकि छह गद्दार पैदा हुए हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि स्थिति को संभालने के लिए आगे सिजेरियन सर्जरी करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिवसेना को तोड़ना महाराष्ट्र को तोड़ने के समान है और गद्दारों की कोई विचारधारा नहीं होती।

निंबालकर पर 15 करोड़ लेने का आरोप

संजय राउत ने विशेष रूप से धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर को निशाने पर लिया। उन्होंने निंबालकर को कुख्यात गद्दार करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गए थे और उद्धव ठाकरे उस व्यक्ति को अच्छी तरह जानते हैं जिसने यह रकम दी थी। उन्होंने बागी सांसदों के विकास के दावों को खारिज करते हुए कहा कि केवल चीनी मिलें खड़ी करना विकास नहीं है और 100 करोड़ रुपये जेब में डाल लेना गलत सोच है।

राम मंदिर ट्रस्ट पर भी बरसे

मीडिया से बात करते हुए राउत ने केवल शिंदे गुट ही नहीं, बल्कि भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के नाम पर 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और मंदिर का दानपात्र, चांदी व गहने गायब हो गए हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अपील की कि जिस तरह राम मंदिर को 'लूटा' जा रहा है, उस पर संज्ञान लें।

संजय राउत रोज ही अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिल्ली में चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाली देने के कारण काफी विवाद हुआ था, पर अब संजय राउत के इस प्रेग्नेंसी वाले बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने की संभावना है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट