पीएम के विदेश दौरे पर संजय राउत (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

PM मोदी को ढूंढ रहा बनारस, राउत बोले- महान देशों का दौरा कर रहे विकास पुरुष

देश में भारी बारिश के कारण देश के कई इलाकों में लोगों को बाढ़ और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर संजय राउत ने तंज कसा है।

प्रिया जैस

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक के अपने सबसे बड़े विदेश दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों के दौरे पर है। उनके इस दौरे पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आलोचना की है। संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उनके विदेश दौरे की आलोचना की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी इस समय घाना, त्रिनिदाद आदि देशों के दौरे पर हैं, लेकिन, उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सड़कों का यह हाल है! विदेशों में भारत के विकास का बखान करने वाले वाराणसी में यह हाल है! भारत का विकास विदेश दौरे पर है!"

संजय राउत ने किया पोस्ट

संजय राउत ने पीएम मोदी के विदेश दौरे और उनके चुनाव क्षेत्र की स्थिति पर पोस्ट किया।

पीएम मोदी को ढूंढ रही बनारस की जनता

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "लोग सोशल मीडिया पर वाराणसी की सड़कों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री का लोकसभा चुनाव क्षेत्र है। लेकिन, वे अपने चुनाव क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने में असमर्थ हैं, वे 'विकास' करने में असमर्थ हैं।

पीएम को गड्ढा नहीं दिखेगा - राउत

ये 'विकास पुरुष' घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे महान देशों का दौरा कर रहे हैं, उनके राष्ट्रपति के साथ खाना खा रहे हैं। बनारस की जनता उन्हें ढूंढ रही है। बनारस में गड्ढों वाली सड़कों पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से आएंगे, तो उन्हें ये गड्ढे कहा दिखाई देंगे।" 479 ने की आत्महत्या लेकिन मुआवजा सिर्फ 176 को, किसानों के सुसाइड पर बड़ा खुलासा

वाराणसी में धंसी सड़क

संजय राउत का यह बयान वाराणसी के परिपेक्ष में सामने आया है। वाराणसी जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी के कारण सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शहर की सड़कें धंस गई है। गुरुवार को वाराणसी के गिल्ट बाजार के चौराहे पर स्कूल के ठीक सामने बीच सड़क पर एक बड़ा 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने तुरंत वहां बैरिकेड जरूर लगा दिए लेकिन बारिश के मौसम में इस तरह की स्थिति बेहद ही चिंताजनक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा

आपको जानकारी दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक विदेश दौरे पर है। इस विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया देशों का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत की ग्लोबल साउथ रणनीति, सांस्कृतिक जुड़ाव, आर्थिक सहयोग और वैश्विक मंचों पर भारत के नेतृत्व को मजबूत करेगा।

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन