संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

अजित पवार की मौत पर BJP ने दिए फुल पेज ऐड...तो भड़क उठे संजय राउत, बोले- 70 हजार करोड़ का 'दाग' कब हटेगा?

Sanjay Raut on BJP Advertisement: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में संवेदनाओं के साथ अब तीखे राजनीतिक कटाक्ष भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी के 'फ्रंट-पेज' विज्ञापनों पर संजय राउत का तंज।

प्रिया जैस

Sanjay Raut On 70000 Crore Scam: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का बारामती में अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिए। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के लगभग सभी बड़े अखबारों में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी के इस रवैये पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा। उन्होंने इसे नकली श्रद्धांजलि बताया। संजय राउत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसे दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि अजित दादा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे पेज का विज्ञापन दिया गया है। इससे कुछ नहीं होगा।

भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर भाजपा को अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो भाजपा यानी पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो अजित पवार पर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लागए है। उसे वापस ले ले।

संजय राउत ने एक्स पर किया पोस्ट

संजय राउत ने लिखा, "BJP ने बहुत अच्छा काम किया! दादा को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे पेज के विज्ञापन दिए गए! उनका क्या होगा?" उन्होंने आगे लिखा, "अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि BJP यानी PM मोदी और देवेंद्र फडणवीस ने अजीत दादा पर जो 70,000 करोड़ रुपये के आरोप लगाए हैं, उन्हें वापस ले लिया जाए।"

संजय राउत ने प्रेस वार्ता में शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही, उन्होंने इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी को पता होना चाहिए कि आखिर किन खामियों की वजह से आज अजित पवार हमारे बीच नहीं हैं। आखिर विमान में क्या खामियां थीं? यह सार्वजनिक होना चाहिए।

उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के लोकप्रिय और कद्दावर नेताओं में शामिल थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज उनका हमारे बीच में नहीं रहना राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी