संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार! संजय राउत बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए MVA करें सीएम के चेहरे का ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। इधर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए।

आकाश मसने

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के आलाकमान के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बना रहे है। इधर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए। अब तक, एमवीए राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सामूहिक रूप से पैरवी करने से परहेज करती रही है। महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान संजय राउत को पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे की उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं, राउत ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहे है।

नई दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि ठाकरे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र के ‘‘दमनकारी'' रवैये के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। राउत का कहना है कि ‘‘राज्य (चुनाव) के लिए एक चेहरा होना जरूरी है। अगर राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में (विपक्ष का) चेहरा होते, तो हम भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हरा सकते थे। राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने के बाद ही देश में आत्मविश्वास जगा। इसलिए विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी दोनों के लिए एक चेहरे की जरूरत है।''

ठाकरे सीएम चेहरा बनने के लिए तैयार

सांसद राउत से पूछा गया कि क्या करे एमवीए के सीएम उम्मीदवार होंगे, राउत बाेले ‘‘केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ही महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में विपक्ष का चेहरा बने।'' एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। ठाकरे की ओर से यह संकेत दिया गया कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर सामने आने के लिए तैयार हैं जिसके बाद ही राउत की यह टिप्पणी आई है।

दिल्ली पहुंचे थे उद्धव ठाकरे

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल और ‘इंडिया' के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार