संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

'मोदी का झूठ, ऑपरेशन सिंदूर, SIR..', ये होगा इंडी ब्लॉक की बैठक का एजेंडा, राउत बोले- AAP की मजबूरी

Sanjay Raut on INDIA Block Meeting: 7 अगस्त को इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होने वाले है। संजय राउत ने इस बैठक के मुद्दों की जानकारी दी।

प्रिया जैस

Sanjay Raut on INDIA Block Meeting: 7 अगस्त को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को खास न्यौता देकर आमंत्रण दिया है। इस बात की पुष्टि खुद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत कर चुके है। उन्होंने बैठक के मुद्दों के बारे में भी चर्चा की।

7 अगस्त को होने वाली इंडी अलायंस की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, "कई महत्वपूर्ण एजेंडे हैं। देश के मौजूदा हालात, पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार चुनाव और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे से मिलना और बातचीत करना है।"

आप की अपनी मजबूरियां - संजय राउत

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पंजाब में कांग्रेस और आप की स्थिति पर कहा, "आम आदमी पार्टी (आप) की अपनी मजबूरियां हैं। पंजाब में उसे कांग्रेस के खिलाफ लड़ना है, जहां कांग्रेस विपक्ष में है और आप सत्ताधारी पार्टी है। इसी तरह, गुजरात और अन्य राज्यों में आप की अपनी रणनीति है। फिर भी, हमने गठबंधन के तहत संसद और लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव एक अलग मामला है। पंजाब में आप सत्ता में है और कांग्रेस विपक्ष में, ऐसे में दोनों दल साथ मिलकर कैसे चुनाव लड़ सकते हैं?"

उत्तरकाशी में फंसे महाराष्ट्र के लोग - राउत

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर संजय राउत ने दुख जताया है। उत्तरकाशी की घटना पर, शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, "इससे निपटने के लिए कड़े प्रयासों की ज़रूरत है। इससे निपटें। सरकार को उन पहाड़ी राज्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जहां हमारे तीर्थस्थल स्थित हैं। हर साल, देश भर से लाखों लोग वैष्णो देवी और अन्य तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं। मैंने महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को भी वहां फंसा हुआ देखा है। पूरा देश इस बारे में चिंतित है।"

राम कदम ने किया पलटवार

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत जहां पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा विधायक राम कदम ने पलटवार करते हुए कहा, "क्या कोई उन महिलाओं पर यकीन करेगा जिन्होंने अपना सिंदूर खो दिया या फिर शिवसेना यूबीटी के उन नेताओं पर जो एयर-कंडीशन्ड कमरे में बैठे हैं और जिन्हें कुछ भी नहीं पता? माताओं और बहनों ने दुख के साथ बताया कि कैसे आतंकवादियों ने पीड़ितों को मारा। ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे ने अपने सदस्यों को एक स्क्रिप्ट दे दी है। उन्हें पार्टी से पहले राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन