संजय राउत का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
मुंबई

कांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया

Operation Tiger 3: महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर-3 की आहट तेज। संजय राउत ने दावा किया है कि कांग्रेस MLC धीरज लिंगाडे को पाला बदलने के लिए 20 करोड़ का ऑफर मिला है।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut On Operation Tiger 3: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े भूकंप के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना ठाकरे गुट के 6 सांसदों और विधान परिषद सदस्य सचिन अहीर के पाला बदलकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में जाने के बाद अब महाविकास अघाड़ी के भीतर डर का माहौल व्याप्त है।

इस बीच, यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक सनसनीखेज खुलासा कर विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। राउत का दावा है कि ऑपरेशन टाइगर-3 के तहत अब कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

20 करोड़ का ऑफर और बगावत की आहट

संजय राउत ने सीधा आरोप लगाया है कि कांग्रेस के एमएलसी धीरज लिंगाडे को शिंदे गुट की ओर से पाला बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये और आगामी चुनाव में उम्मीदवारी का बड़ा ऑफर दिया गया है। राउत के इस दावे ने राज्य की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मविआ का एक और विधायक वर्तमान में शिंदे गुट के संपर्क में है। हालांकि, विधायक धीरज लिंगाडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

बीजेपी का पलटवार और उद्धव की आपात बैठक

राउत के बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक पंकज भोयर ने कहा कि राउत की इसी बयानबाजी के कारण लोग उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं, पार्टी में और संभावित बगावत को रोकने के लिए उद्धव ठाकरे ने मंगलवार शाम 7 बजे मातोश्री पर सभी विधायकों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

क्या है ऑपरेशन टाइगर-3?

शिंदे गुट के नेताओं ने साफ कर दिया है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दावा किया है कि अगले आठ दिनों में ऑपरेशन टाइगर-3 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आएगी। स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर और मंत्री संजय शिरसाट ने भी पुष्टि की है कि यूबीटी के कई और विधायक और पूर्व मंत्री जल्द ही आधिकारिक तौर पर शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र की सत्ता के गलियारों में अब चर्चा तेज है कि क्या कांग्रेस और ठाकरे गुट के और नेता पाला बदलेंगे? राउत के खुलासे और शिंदे गुट की आक्रामकता ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिन राज्य की राजनीति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?