सुप्रीम कोर्ट के बाहर संजय राउत और नरेश म्हस्के (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

'अरे आओ ना, आना ही पड़ेगा', नरेश म्हस्के से बोले संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट के बाहर आमने-सामने ठाकरे-शिंदे गुट

Sanjay Raut Naresh Mhaske Drama Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के बाहर संजय राउत और नरेश म्हस्के आमने-सामने। 'आना ही पड़ेगा' कहकर राउत ने म्हस्के को ललकारा, वीडियो वायरल।

अनिल सिंह

Sanjay Raut Naresh Mhaske Supreme Court: शिवसेना के नाम और 'धनुष-बाण' चुनाव चिन्ह को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत में जारी नियमित सुनवाई के बीच दिल्ली में बड़ा सियासी हाई-ड्रामा देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के सांसद संजय राउत और एकनाथ शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच कैमरे के सामने ही तीखी बहस शुरू हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अरे आओ ना, आना ही पड़ेगा, संजय राउत का म्हस्के पर तंज

मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई समाप्त होने के बाद जब दोनों गुटों के नेता बाहर निकले, तो संजय राउत मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पास ही खड़े शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के को देखकर संजय राउत ने उन्हें आमने-सामने चर्चा (Debate) करने के लिए चुनौती दे दी।

जब म्हस्के ने डिबेट में शामिल होने से इनकार कर दिया और आगे बढ़ने लगे, तो राउत ने अपने पास खड़े वरिष्ठ नेता अनिल देसाई से कहा, "उसे लाओ।" अनिल देसाई म्हस्के की ओर बढ़े, लेकिन म्हस्के वहां से चले गए। इस पर संजय राउत ने मीडिया कैमरों की तरफ देखकर चुटकी लेते हुए कहा, "अरे आओ, तुम्हें आना ही पड़ेगा!"

सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल का आक्रामक रुख

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति वी. मोहना और न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची की पीठ के समक्ष शिवसेना चिन्ह मामले में दैनिक सुनवाई चल रही है। उद्धव ठाकरे समूह की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल लगातार चुनाव आयोग के 2023 के उस फैसले की वैधानिकता पर सवाल उठा रहे हैं, जिसमें शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए तीर-कमान चिन्ह दिया गया था। सिब्बल ने पीठ के सामने तर्क दिया है कि केवल 'विधायक दल' में बहुमत होने से कोई गुट 'मूल राजनीतिक दल' नहीं बन जाता।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर बढ़ा राजनीतिक पारा

सिब्बल की इन प्रभावी दलीलों से उत्साहित ठाकरे गुट के नेता दिल्ली में आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। दूसरी तरफ, शिंदे गुट का दावा है कि चुनाव आयोग ने नियमों के तहत ही लोकतांत्रिक बहुमत के आधार पर फैसला सुनाया था। अब देखना यह होगा कि पिछले ढाई सालों से लंबित पड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला किस दिशा में आता है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट