संजय राउत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजाइन फोटो
मुंबई

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का यह आखिरी जन्मदिन? 17 सितंबर को राजनीति में आएगा भूचाल, संयज राउत का बड़ा दावा

Sanjay Raut On PM Modi: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 17 सितंबर के बाद राजनीति में उलटफेर होगा। नरेंद्र मोदी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।

आकाश मसने

Sanjay Raut Statement On PM Narendra Modi: महाराष्ट्र की राजनीति और देश के सियासी गलियारों में अक्सर अपने बयानों से खलबली मचाने वाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। संजय राउत ने दावा किया है कि आगामी 17 सितंबर के बाद देश की राजनीति में एक बहुत बड़ा और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेगा।

पीएम मोदी को लेकर संजय राउत ने क्या किया दावा?

शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ये दावा किया है कि 17 सितंबर के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका आखिरी जन्मदिन साबित होगा।

संयज राउत बोले- अमित शाह नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री

संयज राउत ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रही घटनाओं और उनके सामने आ रही तथ्यों के आधार पर वह यह बयान दे रहे हैं कि नरेंद्र मोदी के बाद अमित शाह भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

राम मंदिर दान चोरी मामले पर क्या बोले राउत?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में भी बयान देते हुए कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जो अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दान मामले में आरोपी माने गए थें उन्हे क्लीनचिट मिलने के बावजूद इस मुद्दे को लेकर आंदोलन बंद नहीं होगा।

शिवसेना पर जारी विवाद पर संजय राउत का बयान

इसके अलावा शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न मामले पर सुप्रीम कोर्ट की में जारी सुनवाई को लेकर भी संजय राउत ने अपनी बात रखी है। उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट के वकील कपिल सिब्बल और देवदत कामत के तर्कों की सराहना की।

संजय राउत ने कहा कि दोनों वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में ठाकरे गुट की ओर से शिवसेना की मजबूती पैरवी की गई है और दलीलों से यह स्पष्ट हुआ है कि शिवसेना और 'धनुष-बाण चुनाव चिन्ह उद्धव ठाकरे का ही है। हालांकि यह दावे कितने सच साबित होंगे अब ये तो वक्त ही बताएगा।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां