नागपुर का अंबाझरी तालाब बनेगा टूरिस्ट स्पॉट, CM देवेंद्र फडणवीस ने नाव में बैठकर की सैर, देखें VIDEO

Nagpur Ambazari lake: नागपुर का ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब जलकुंभी मुक्त हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बोट में सवार होकर परिसर का निरीक्षण किया और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की।
CM Devendra Fadnavis Nagpur Ambazari lake Tourist Spot
अंबाझरी तालाब में नाव की सवारी करते मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस, मेयर नीता ठाकरे व अन्यसोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis
Published on
Updated on

Nagpur Ambazari lake Tourist Spot: नागपुर शहर की शान के रूप में अंबाझरी तालाब को देखा जाता है। जब पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी, तब नाग नदी पर बने इस बांध या भंडारण तालाब को एक मुख्य स्रोत माना जाता था। कई वर्षों तक इस तालाब ने शहर को पीने का पानी दिया। बीच के दौर में तालाब को जलकुंभी ने पूरी तरह घेर लिया था।

नागपुर महानगरपालिका ने जलकुंभी को पूरी तरह से समाप्त करने के जो प्रयास किए वे बेहद सफल रहे हैं। एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में इस तालाब को विकसित करने के लिए राज्य सरकार महानगरपालिका को पूरा सहयोग देगी। यह विचार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किए।=

CM फडणवीस ने नाव में बैठकर लिया अंबाझरी तालाब का जायजा

नागपुर शहर की पहचान बन चुके ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब के सौंदर्य और पर्यावरणीय महत्व को बनाए रखने के लिए महानगरपालिका द्वारा चलाए गए जलकुंभी उन्मूलन अभियान का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निरीक्षण किया। तालाब को जलकुंभी मुक्त बनाने के लिए मनपा द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद नाव में बैठकर अंबाझरी तालाब का जायजा लिया।

इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी-वखरे, सत्ता पक्ष के नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मनपा आयुक्त विपिन इटनकर, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, विभिन्न समितियों के सभापति, पार्षदगण और मनपा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

CM Devendra Fadnavis Nagpur Ambazari lake Tourist Spot
बच्चों के खाद्य पदार्थों की शिकायत करना क्या अपराध है? पुणे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गई नौकरी, देखें VIDEO

नागपुर मनपा ने जलकुंभी को हटाने चलाया विशेष अभियान

पिछले कुछ महीनों से अंबाझरी तालाब में बड़े पैमाने पर फैली जलकुंभी को हटाने के लिए मनपा की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। जलकुंभी के कारण तालाब का एक बड़ा हिस्सा ढंक गया था। इससे न केवल तालाब का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित हो रहा था बल्कि तैराकों और नौकायन का अभ्यास करने वाले विद्यार्थियों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

जलकुंभी को हटाने के लिए जेसीबी और वीड हार्वेस्टर मशीनों का इस्तेमाल किया गया। इस अभियान के बाद तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी को हटा दिया गया है जिससे अंबाझरी तालाब का परिसर अब अधिक स्वच्छ और खुला नजर आने लगा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com