संजय राउत और पीएम मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

Sanjay Raut Attack on PM Modi: संसद में पीएम मोदी की गैरमौजूदगी पर संजय राउत का तीखा तंज। कहा- राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं, डरो मत, बस थोड़ी धुलाई करेंगे।

अनिल सिंह

Sanjay Raut Invites PM Modi Parliament Monsoon Session: संसद के जारी मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति को लेकर विपक्षी गठबंधन लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के जरिए प्रधानमंत्री पर बेहद तंजिया और तीखा हमला बोला है।

संजय राउत ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। संजय राउत के इस बयान को विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला मन जा रहा है। देखना ये होगा कि राउत के इस बयान पर सरकार की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। 

"राहुल गांधी अच्छे संस्कारी इंसान हैं, डरो मत"

संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कटाक्ष करते हुए लिखा, "आप 56 इंच वाले हो, हमें मालूम है। एक बार संसद के अंदर आकर तो देखो, डरो मत। राहुल गांधी बहुत अच्छे और संस्कारी इंसान हैं, वे आपको कुछ नहीं करेंगे। केवल थोड़ी सी राजनीतिक धुलाई करेंगे, और इतना तो लोकतंत्र में विपक्ष का हक बनता ही है।"

संजय राउत ने आगे लिखा कि राहुल गांधी संसद के मुख्य दरवाजे पर खड़े हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को छुप-छुपकर देखने के बजाय हिम्मत दिखाकर सदन के भीतर आना चाहिए।

संसद में पीएम और गृह मंत्री की गैरमौजूदगी पर सवाल

संसद सत्र के दौरान विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। संजय राउत और उद्धव ठाकरे गुट के अन्य नेता पहले भी यह सवाल उठा चुके हैं कि प्रधानमंत्री के पास राजनीतिक दौरों और अन्य कार्यक्रमों के लिए समय है, लेकिन वे सदन में आकर जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं।

विपक्ष का बढ़ता हमला, गरमाई देश की राजनीति

संजय राउत के इस तंजिया बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग और तेज हो गई है। एक तरफ जहां सत्ताधारी भाजपा ने राउत के बयानों को अमर्यादित और केवल पब्लिसिटी पाने का जरिया बताया है, वहीं विपक्षी दल संसद में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग पर अड़े हुए हैं। आगामी दिनों में संसद के भीतर इस मुद्दे पर और ज्यादा हंगामा होने के आसार हैं।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे