नरेंद्र माेदी की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

Sanjay Raut Astrology Claim: शिवसेना ठाकरे गुट सांसद संजय राउत ने ज्योतिष शास्त्र का हवाला देते हुए पीएम मोदी के 'राजयोग' पर बड़ा दावा किया है। जानें राउत ने ग्रहों की चाल पर क्या कहा।

गोरक्ष पोफली

PM Narendra Modi Rajyog Ends: शिवसेना ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक अलग विषय उठाते हुए सत्तारूढ़ दल और प्रधानमंत्री की ग्रहदशा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

संजय राउत ने दावा किया है कि ज्योतिषीय ग्रहों की चाल के कारण आने वाला समय सत्ताधारी वर्ग के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

जन्मदिन पर महाआरती और दीप प्रज्वलन पर उठाए सवाल

संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री के 76वें वर्ष में प्रवेश करने पर भाजपा द्वारा देश भर में दीप प्रज्वलन का आह्वान किया गया। इसके लिए लाखों लीटर तेल, कपूर और माचिस की डिब्बियों की व्यवस्था की गई।

इसके अलावा, गणेशोत्सव के दौरान कई स्थानों पर आरती, महाआरती, यज्ञ और होम-हवन आयोजित किए गए ताकि प्रधानमंत्री को आगामी समय के लिए ऊर्जा मिल सके। राउत ने सवाल उठाया कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि मोदी के लिए आशीर्वाद के दीये जलाने का यह विशेष फरमान जारी करना पड़ा।

ग्रहों की चाल और सत्ता परिवर्तन का दावा

ज्योतिषशास्त्र का आधार देते हुए संजय राउत ने कहा कि नीच स्थान में स्थित मंगल सत्ता के दसवें भाव, संघर्ष के छठे भाव और उसके स्वामी शुक्र को देख रहा है। इसके साथ ही दसवें भाव में राहु बैठा हुआ है, जो वर्तमान सत्ताधारी गुट के लिए अशुभ योग बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस ग्रह दशा के कारण देश में भारी असंतोष, जन आंदोलन, अंतरराष्ट्रीय साजिशों का असर और आंतरिक गुटबाजी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के चलते सत्ता परिवर्तन भी घटित हो सकता है।

12 साल में पहली बार दीये जलाने की नौबत

राउत के अनुसार, इस अशुभ समय की आहट मिलते ही पिछले 12 सालों में पहली बार सत्ता के स्थायित्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य के लिए समर्थकों से दीये जलाने को कहा गया है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 17 तारीख से कठिन काल शुरू हो रहा है और कोई भी व्यक्ति ग्रहदशा को नहीं बदल सकता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दीये जलाएं या कुछ भी करें, ग्रह कभी छुट्टी पर नहीं जाते और वे हमेशा अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश