संजय राउत (सोर्स: IANS)
मुंबई

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

Sanjay Nirupam On Rahul Gandhi: संजय निरुपम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें फेल्ड प्रोडक्ट बताया और कहा कि उन्हें बार-बार री-लॉन्च करने से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • संजय निरुपम ने राहुल गांधी को फेल्ड प्रोडक्ट कहा।

  • बोले- बार-बार री-लॉन्च करने से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है।

  • दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से व्यापारी बहुत परेशान हैं, यह जानकारी दी।

Sanjay Nirupam Slams Congress: शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया विवाद तक कई मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर राहुल गांधी की छवि सुधारने के लिए बार-बार प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पार्टी को ही नुकसान हो रहा है।

साथ ही उन्होंने मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े ऑडियो क्लिप की जांच, त्योहारी सीजन में दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलनों से व्यापारियों को हो रहे नुकसान और जामिया संस्थान में शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की आवश्यकता पर भी अपनी राय रखी।

विदेशों में भारत-विरोधी बयानबाजी पर तंज

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अक्सर विदेशों में जाकर किस प्रकार से भारत-विरोधी बयान देते हैं, उससे निश्चित तौर पर भारत की छवि पर असर पड़ता है। वे न केवल भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अपनी छवि भी खराब कर लेते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उन्हें री-लॉन्च करने और उनकी छवि को सुधारने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है।

राहुल गांधी एक फेल्ड प्रोडक्ट: निरुपम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के एक 'फेल्ड प्रोडक्ट' हैं और उस प्रोडक्ट को बार-बार री-लॉन्च करने का जो प्रयास कांग्रेस पार्टी कर रही है, वह व्यर्थ है। उससे कांग्रेस का भी नुकसान हो रहा है और राहुल गांधी का तो पहले ही नुकसान हो चुका है।

ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर जांच की मांग

संजय निरुपम ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले नेता मनोज जरांगे पाटिल ने जो वीडियो और ऑडियो क्लिप जारी की है, उसकी जांच का आदेश मुख्यमंत्री ने दे दिया है। उस पूरी ऑडियो क्लिप में जो भी बातें कही गई हैं, उनका तब तक कोई अर्थ नहीं बनता जब तक उनकी प्रामाणिकता स्थापित नहीं हो जाती और पूरी जांच नहीं हो जाती।

हमारी पार्टी के नेताओं ने स्वयं मुख्यमंत्री के पास जाकर उस ऑडियो क्लिप की जांच की मांग की और मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश भी दिए। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि इसके पीछे कौन-सी ताकत है और उसका उद्देश्य क्या है।

आंदोलन को प्रभावित करने का षड्यंत्र

उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मराठा नौजवानों को रोजगार और शिक्षा में आरक्षण दिलाने के लिए जो व्यापक आंदोलन चल रहा है, उसे प्रभावित करने का कोई षड्यंत्र रचा जा रहा हो। यह बात जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। उसके बाद ही हम सभी अपनी राय बना पाएंगे।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि भारत में इस समय त्योहारों का मौसम है। जब त्योहारों का मौसम होता है तो दुकानदारों के लिए यह पूरे वर्ष की कमाई का एक महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसे में अराजकता पैदा करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ जिस प्रकार से कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी, कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी संगठनों द्वारा दिल्ली में विभिन्न आंदोलन किए गए, उनसे दिल्ली का व्यापारी वर्ग पहले से ही परेशान है।

त्योहारों तक कांग्रेस स्थगित करे आंदोलन

उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारियों का कहना है कि उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। ऐसे में दुकानदारों और दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने अपील की है कि 1 नवंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि व्यापारी भी हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करना चाहती है तो अवश्य करे, लेकिन यदि त्योहारों की अवधि तक उसे स्थगित कर दिया जाए, तो व्यापारियों को राहत मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

-एजेंसी इनपुट से

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी