सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी

Salman Khan New Six Storey House: सलमान खान जल्द ही बांद्रा में अपने परिवार के लिए छह मंजिला नया घर बनवाने जा रहे हैं। 52 साल बाद सलमान खान सुरक्षा कारणों के चलते गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेगें।

अपूर्वा नायक

Salman Khan New Six Storey House News: सलमान खान बांद्रा में अपने परिवार के लिए संमदर के किनारे छह मंजिला नया घर बनाने जा रहे हैं। महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेडएमए) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

यह प्लॉट एक्टर की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं।इतने साल बाद वह नया घर परिवार के लिए बनवा रहे हैं। सलमान खान का नया घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, जो उनके मौजूदा घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से थोड़ी ही दूरी पर है।

मां के नाम पर रजिस्टर्ड है घर

नया घर सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन पर बनाया जाएगा। इस प्लॉट पर 1956 से पहले बना एक दो-मंजिला घर था, जिसे खरीदने के बाद खान परिवार ने उसकी जर्जर हालत के कारण गिरा दिया। नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। इसका कुल कंस्ट्रक्शन एरिया लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा।

घर के आसपास लगाए जाएंगे नए पेड़

इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेगा। बीएमसी ने अक्टूबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती परमिट जारी किया था। खबर यह भी है कि सलमान खान के घर के निर्माण के दौरान कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। इसके बजाय परिसर और आसपास के इलाके में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे।

यह घर सलमान खान और उनके परिवार को ज्यादा प्राइवेसी देगा। 2024 में बाइक पर सवार दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फायरिंग की थी। जांच में पता चला कि हमलावर विश्नोई गैंग से जुड़े थे। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिस बालकनी से वे अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित कर दिया गया है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई