टिंडर डेटिंग ऐप (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

साकीनाका में डेटिंग ऐप घोटाला बेनकाब, 13 गिरफ्तार; कैफे में वसूले जाते थे हजारों रुपये

Tinder Cafe Fraud India Case: मुंबई के साकीनाका में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कैफे में बुलाकर लोगों से जबरन मोटी रकम वसूली जाती थी, 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अपूर्वा नायक

Sakinaka Dating App Scam: साकीनाका में डेटिंग ऐप घोटाले का खुलासा हुआ है। जिसमें एनजीओ युवा प्रतिष्ठान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एनजीओ के अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में एक गुप्त अभियान चलाकर, आरोपियों को मात दी गई और उनका पर्दाफाश किया गया है।

इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें महिलाएं और हेवन टेरेस 72 कैफे के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग डेटिंग ऐप्स (मुख्य रूप से टिंडर) के जरिए पुरुषों को लुभाते थे, जब पीड़ित अपने 'मैच' से मिलने कैफे में आते, तो उनसे खाने-पीने के नाम पर भारी-भरकम बिल (15,000 से 50,000 तक) वसूले जाते थे। यदि कोई इनकार करता, तो बाउंसर और कर्मचारी धमकाते और जबरदस्ती पैसे ऐंठते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महानगरों के पुरुषों पर निशाना

पुलिस ने युवा प्रतिष्ठान के सहयोग से 14 मार्च 2026 को कैफे पर छापेमारी की थी। यह गिरोह मुख्य रूप से मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगरों के पुरुषों को निशाना बनाता था। अधिकांश आरोपी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने करीब दो महीने पहले हेवन टेरेस 72 कैफे किराए पर लिया था और इसे विशेष रूप से इस घोटाले के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत तब हुई जब यादव के एक परिचित इस रैकेट का शिकार हुए और 25,000 गंवा बैठे।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत