लॉरेंस बिश्नोई (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मैकेनिक की आड़ में गैंगस्टर! रोहित शेट्टी केस में बड़ा खुलासा, 4 साल से बिश्नोई गैंग को सप्लाई करता था हथियार

Rohit Shetty Firing Case: आरोपी आसाराम फासले का बिश्नोई गैंग से निकला कनेक्शन। शुभम लोनकर के इशारे पर की थी हथियारों की सप्लाई। मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी।

प्रिया जैस

Mumbai Crime Branch Investigation: फिल्म निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच नए-नए खुलासे कर रही है। अब पुलिस के हाथ नई जानकारी लगी है।पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था। वह गैरेज मैकेनिक की आड़ में यह सब कर रहा था।

फायरिंग केस का आरोपी आसाराम फासले, पुणे का रहने वाला है और पिछले 10 साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था। जांच में सामने आया कि वह शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था। लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है।

फासले ने 4 साल पहले लोनकर के प्रभाव और इलाके में उसके दबदबे को देखकर बिश्नोई गैंग जॉइन कर लिया था। तब से वह लोनकर का खास गुर्गा बनकर गैंग के लिए काम करता रहा। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों में से फासले स्वप्निल सकट को अच्छी तरह जानता था।

दोनों की मुलाकात लोनकर के जरिए हुई थी। फासले को लगता था कि गैंग में शामिल होने से उसके इलाके में भी उसका प्रभाव बढ़ेगा। उसके करीबी सर्कल के कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन वे गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच चल रही है।

रोहित शेट्टी केस में अभी दो बातों पर संशय

पुलिस के अनुसार, लोनकर के निर्देश पर फासले ने स्वप्निल सकट को हथियार सौंपे थे। बाद में सकट ने उन हथियारों को अज्ञात शूटर को फायरिंग के लिए दिए। फासले को हथियार सप्लाई के बदले कितने पैसे मिले और हथियार उसने कहां से लिए, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तक गिरफ्तार पांचों आरोपी लोनकर से प्रभावित होकर और इलाके में दबदबा बनाने के मकसद से बिश्नोई गैंग में शामिल हुए थे।

असली शूटर अभी भी फरार

रोहित शेट्टी के आवास पर हुए हमले के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट है। हालांकि, असली शूटर तक नहीं पहुंच पाई है। उसकी तलाश में कई टीमें जुटी हैं। पुलिस फासले के फोन की जांच कर रही है ताकि डिलीट किए गए मैसेज और कम्युनिकेशन के लिंक मिल सकें।

पुलिस ने आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमाजी, स्वप्निल बंडू सकट नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। फिल्ममेकर के मुंबई के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी की रात 4-5 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज