रोहित पवार सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

महायुति सरकार पर भड़के रोहित पवार, बोले- अजित पवार विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को क्लीन चिट देने की कोशिश

Rohit Pawar On VSR Company Controversy: रोहित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। रोहित ने कहा कि अजित पवार विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को 'क्लीन चिट' देने की होड़ मची हुई है।

आकाश मसने

Highlights

  • अजित पवार मौत मामले को लेकर रोहित पवार का बीजेपी पर हमला

  • रोहित पवार बोले- VSR कंपनी को क्लीन चिट देने कोशिश हो रही

  • रोहित पवार बोले- आज ही हो नार्को-एनालिसिस टेस्ट

Rohit Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए राज्य सरकार, कुछ मंत्रियों और विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि VSR कंपनी को 'क्लीन चिट' देने के लिए एक तरह की होड़ मची हुई है।

रोहित पवार का सोशल मीडिया पोस्ट

रोहित पवार ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस समय VSR कंपनी को 'क्लीन चिट' देने की एक होड़ मची हुई है, वही कंपनी जिसे अजित पवार से जुड़े हादसे के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

ट्रोल्स के गिरोह से विधायक-मंत्री तक एक ही राग अलाप रहे

रोहित पवार ने सत्तापक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि '40 पैसे' वाले ट्रोल्स के गिरोह से लेकर कई विधायक और मंत्री तक, सब के सब इस कंपनी के बचाव में एक ही राग अलाप रहे हैं।

शरद पवार गुट के नेता ने कहा कि अगर किसी निजी कंपनी को बचाने के बजाय, अजितदादा को न्याय दिलाने के लिए इतनी कोशिशें की जातीं, तो महाराष्ट्र की जनता को सच में गर्व होता। लेकिन जब 'दादा' को न्याय दिलाने के बजाय, पूरी सरकारी मशीनरी सिर्फ एक कंपनी के लिए काम करने लगे, तो यह साफ हो जाता है कि VSR और 'उन लोगों' के बीच कोई गहरा और करीबी रिश्ता है।

रोहित पवार की नार्काे टेस्ट को लेकर सरकार को चुनौती

रोहित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक चापलूस मंत्री, जिसने इस कंपनी की वकालत करने के लिए अपना आत्मसम्मान तक ताक पर रख दिया है, उसने तो यहां तक कह दिया कि मेरा नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराया जाए। मैं सरकार को खुली चुनौती देता हूं, एक पल भी बर्बाद न करें, आज ही मेरा नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवा लें।

लेकिन एक शर्त है… 'उन लोगों' का भी नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवाइए; इससे सच सबके सामने आ जाएगा, सब कुछ एकदम साफ हो जाएगा।

राेहित पवार ने कहा कि मैं तो किसी भी पल तैयार हूं, लेकिन क्या 'वे लोग' इस 'अग्निपरीक्षा' का सामना करने के लिए तैयार होंगे, या फिर उन्हें सच सामने आने से डर लगता है?

रोहित पवार का मफलर मैन वाला खुलासा

बता दें कि रोहित पवार ने 16 दिसंबर को मुंबई के वाई. बी. चव्हाण सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार विमान हादसे को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि इस हादसे में VSR कंपनी की गतिविधियां संदिग्ध है। रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मफलर मैन बताकर कहा था कि सीएम VSR कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

रोहित पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की VSR Aviation के मालिक और सहसंचालक रोहित सिंह के साथ वाली तस्वीर जारी की थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मफलर मैन का अजित पवार के हादसे को सीधा संबंध नहीं है, लेकिन अजित पवार के हादसे वाले विमान की कंपनी VSR Aviation के मालिक और सहसंचालक रोहित सिंह को बचाने का काम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं।

रोहित पवार पर हमलावर हुई महायुति

रोहित पवार के इन आरोपों के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और सरकार के मंत्री रोहित पवार पर हमलावर हो गए हैं। सत्तापक्ष का आरोप है कि रोहित पवार अपनी राजनीति चमकाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम ले रहे हैं। इन्हीं बयानों के बाद रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए महायुति पर VSR कंपनी को बचाने की होड़ का आरोप लगाया।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी