नागपुर शीतकालीन सत्र से पहले सरकारी बंगले पर घमासान! मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मांगा कोकाटे का बंगला नंबर 27

Nagpur Bungalow News: महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले नागपुर में सरकारी आवास आवंटन को लेकर सियासत गरमा गई है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने माणिकराव कोकाटे के बंगला नंबर 27 की मांग की है।
Mangal Prabhat Lodha Demand Manikrao Kokate Bungalow
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, नागपुर का बंगला नंबर 27सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 7 दिसंबर से नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र

  • मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सरकारी बंगला क्रमांक 27 मांगा है

  • यह बंगला पहले मंत्री माणिकराव कोकाटे को आवंटित था

Mangal Prabhat Lodha Demand Manikrao Kokate Bungalow: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से उपराजधानी नागपुर में शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियों के बीच अब राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच सरकारी आवास यानी बंगलों के आवंटन को लेकर खींचतान शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने नागपुर में ठहरने के लिए एक खास सरकारी बंगले की मांग रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। लोढ़ा ने प्रशासन से उन्हें बंगला नंबर 27 आवंटित करने का अनुरोध किया है।

दरअसल, हर साल नागपुर में आयोजित होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को अस्थायी रूप से सरकारी आवास आवंटित किए जाते हैं।

नागपुर के सिविल लाइंस में सरकारी बंगलों का रंग-रोगन शुरू

इसके लिए नागपुर के सिविल लाइंस और रवि भवन परिसर स्थित सरकारी बंगलों और कॉटेज की साफ-सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन का काम सत्र से पहले ही जोर-शोर से शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने प्रवास के लिए बंगला नंबर 27 पर दावा ठोका है।

Mangal Prabhat Lodha Demand Manikrao Kokate Bungalow
महाराष्ट्र की 304 तहसीलों में विकास कार्यों पर रोक, जल संकट से निपटने के लिए सड़क निर्माण के काम स्थगित

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने क्यों मांगा बंगला नंबर 27 ?

इस मांग के चर्चा में आने की सबसे बड़ी वजह इस बंगले का पिछला आवंटन है। नागपुर का यह बंगला क्रमांक 27 इससे पहले मंत्री माणिकराव कोकाटे के पास था। ऐसे में अब लोढ़ा द्वारा इसी बंगले की मांग किए जाने के बाद सत्ता के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि माणिकराव कोकाटे अभी मंत्री नहीं हैं ऐसे में यह बंगला उन्हें आवंटित किया जाए।

नागपुर सत्र के दौरान रवि भवन और सिविल लाइंस के चुनिंदा बंगलों की लोकेशन, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को देखते हुए मंत्रियों की पहली पसंद यही आवास होते हैं। कई बार एक ही बंगले के लिए एक से अधिक मंत्रियों की रुचि होने से सामान्य प्रशासन विभाग के सामने भी असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है।

Mangal Prabhat Lodha Demand Manikrao Kokate Bungalow
नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, 7 से 18 दिसंबर तक चलेगा अधिवेशन; जानिए 12 दिनों में कितने करोड़ होंगे खर्च?

7 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

7 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जहां एक तरफ विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ सत्र शुरू होने से पहले ही मनपसंद सरकारी बंगला पाने की यह कवायद सुर्खियां बटोर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की इस मांग पर क्या फैसला लेता है और बंगला नंबर 27 आखिर किसे आवंटित किया जाता है।