रिया अहीर की शरद पवार से मुलाकात (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Riya Ahir Political Entry: मुंबई में छात्रों के लिए पुलिस वैन के आगे खड़ी होने वाली रिया अहीर ने शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीति में रिया की एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

गोरक्ष पोफली

Riya Ahir Meets Sharad Pawar: मुंबई की सड़कों पर जब छात्रों का हुजूम उमड़ा था, तब एक तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान खींचा एक निडर युवती पुलिस की वैन के सामने चट्टान की तरह खड़ी थी, ताकि हिरासत में लिए गए छात्रों को छुड़ाया जा सके।

वह युवती कोई और नहीं, बल्कि मॉडल और अभिनेत्री रिया अहीर थीं। इस घटना के बाद रिया रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं, लेकिन अब उनकी एक ताजा मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

शरद पवार से मुलाकात

हाल ही में रिया अहीर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी के दिग्गज नेता शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या रिया जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली हैं? जानकारों का मानना है कि जिस तरह से उन्होंने छात्रों के हक के लिए जनशक्ति का प्रदर्शन किया, उसने उन्हें एक सशक्त युवा नेता के रूप में पेश किया है।

सुप्रिया सुले का समर्थन और ट्वीट की गूंज

इस मुलाकात के दौरान सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रिया के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सुले ने कहा कि रिया ने जो साहस दिखाया, वह पूरे देश में चर्चा का विषय बना है। हालांकि, उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इस साहसी कदम के बाद रिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनके वीडियो, फोटो मॉर्फ करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सुले ने इसे लोकतंत्र विरोधी बताया और सरकार से रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

राज ठाकरे ने भी किया सम्मान

राजनीति के एक अन्य महत्वपूर्ण कोण से खबर यह भी है कि MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी रिया अहीर के साहस को सराहा और उन्हें सम्मानित किया। यह अपने आप में दुर्लभ है कि एक ही समय में राज्य के अलग-अलग विचारधारा वाले बड़े नेता किसी युवा चेहरे पर इतना ध्यान दे रहे हों। यही कारण है कि रिया के भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर केवल एक प्रदर्शनकारी नहीं हैं, वह मनोरंजन और फैशन जगत का एक जाना-माना नाम हैं। वह अपना क्लोदिंग ब्रांड रियासत चलाती हैं और कई म्यूजिक वीडियो, जैसे कि दिलबरा में नजर आ चुकी हैं। रिया का कहना है कि वह किसी राजनीतिक एजेंडे के कारण नहीं, बल्कि इंसानियत के नाते छात्रों के साथ खड़ी हुई थीं। उनका मानना है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना