अमित शाह ने गीता पढ़कर भी कीं गलतियां... केंद्रीय गृह मंत्री की नसीहत पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई

Hussain Dalwai Statement: अमित शाह की युवाओं को भगवद गीता पढ़ने की सलाह पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने पलटवार किया है। दलवाई ने कहा कि पहले अमित शाह बताएं कि उन्होंने खुद गीता पढ़ी है या नहीं।
hussain dalwai targets amit shah over bhagavad gita remark
हुसैन दलवाई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hussain Dalwai Targets Amit Shah: कांग्रेस पार्टी के नेता हुसैन दलवाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की युवाओं को भगवद गीता पढ़ने की सलाह पर प्रतिक्रिया दी है। दलवाई ने कहा कि पहले अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने भगवद गीता पढ़ी है या नहीं। इस दौरान, उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के दान में चोरी के आरोपों को लेकर भी बयान दिया।

अमित शाह की टिप्पणी को लेकर हुसैन दलवाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह ठीक है कि भगवद गीता पढ़नी चाहिए, लेकिन अमित शाह ने भगवद गीता पढ़ने के बाद भी बहुत गलतियां की हैं। उनके खिलाफ बहुत सारे आरोप हैं। पहले अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने भगवद गीता पढ़ी है या नहीं।

सिद्धिविनायक मंदिर दान मामले पर उठाए सवाल

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की ओर से सिद्धिविनायक मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर कांग्रेस नेता ने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। लोग दान देते हैं, और बड़ी संख्या में गरीब लोग भी वहां जाते हैं। अगर उस दान को इस तरह लूटा जा रहा है, तो यह बहुत गंभीर मुद्दा है।

दोषियों से पैसा वसूलने और जांच की मांग

उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की ओर से किए गए दावों की जांच होनी चाहिए और दान में गबन करने वाले लोगों को सजा होनी चाहिए। आरोपियों से पूरा पैसा भी वसूल करना चाहिए। वो पैसा ऐसा है जिसे गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए लगाया जाना चाहिए।

इसी बीच, हुसैन दलवई ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें कहा कि लोगों को मुफ्त राशन के बजाय रोजगार मिलना चाहिए।

भीख नहीं, लोगों को काम चाहिए

हुसैन दलवाई ने कहा, बहुत अच्छी बात है। अबू आजमी ने बहुत सही बात की। लोग काम करना चाहते हैं। उन्हें काम दो। काम के जरिए बड़े पैमाने पर विकास होता है। लोग आपकी भीख नहीं चाहते हैं, बल्कि उन्हें काम चाहिए। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com