डॉ. रणजीत पाटील  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: पूर्व मंत्री ने आसमान में बचाई युवक की जान ! कुछ इस तरह निभाया अपना कर्तव्य

Flight Medical Emergency: चेन्नई से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पूर्व गृह राज्यमंत्री और चिकित्सक डॉ. रणजीत पाटील ने उसकी जांच कर उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों से तत्काल मदद की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Chennai Mumbai Flight: जीवन में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और पहचान से परे जाकर मानवता की मिसाल पेश करते हैं। कुछ इस तरह का दृश्य चेन्नई से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में घटित हुआ, जब उड़ान के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बेहद गंभीर हो गई।

और डॉ पाटिल मदद को दौड़े

आसमान में उड़ान के दौरान विमान के कर्मचारियों ने यात्रियों से पूछा कि क्या विमान में कोई डॉक्टर मौजूद है। उस विमान में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉ. रणजित पाटील भी सफर कर रहे थे। घोषणा सुनते ही डॉ. पाटील तुरंत अपनी सीट से उठे और मदद करने की इच्छा जताई। उस समय करीब 28 से 30 वर्ष का एक युवक गंभीर अवस्था में था। विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर था और वहां अस्पताल जैसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।

ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में डॉ. पाटील ने युवक की जांच की और विमान में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों की मदद से उसे आवश्यक तत्काल उपचार दिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में युवक के साथ रहकर उसकी स्थिति पर नजर बनाए रखी। समय पर मिली जरूरी चिकित्सा सहायता के बाद युवक की हालत स्थिर होने लगी और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

पूर्वेश सरनाईक ने घटना को किया साझा

इस घटना का मानवीय पहलू यह है कि पूर्व मंत्री डॉ. पाटील ने खुद इस बारे में सार्वजनिक चर्चा नहीं की। एक डॉक्टर के रूप में उन्होंने इसे अपना कर्तव्य माना। उस घटना का जिक्र डॉ पाटिल के दामाद एवं युवा सेना के प्रदेश कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि उन्हें डॉ. रणजीत पाटील पर बेहद गर्व है। उनका कहना है कि पद और राजनीतिक पहचान समय के साथ बदल सकती है, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति को उसकी सबसे कठिन घड़ी में बिना किसी अपेक्षा के मदद करना ही इंसान की वास्तविक पहचान है।

मानवता सबसे बड़ा परिचय

डॉ. पाटील का यह व्यवहार बताता है कि सच्ची सेवा के लिए मंच या पद की जरूरत नहीं होती। जरूरत के समय आगे बढ़कर किसी की जिंदगी बचाने की कोशिश करना ही मानवता का सबसे बड़ा परिचय है।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत