अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सहायता, सीएम चिकित्सा कक्ष से जुड़ेंगी धर्मार्थ संस्थाएं

Mumbai Charity Hospitals: देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर सीएम चिकित्सा सहायता कक्ष और धर्मार्थ संस्थाओं के बीच समझौता होगा। इससे जरूरतमंद मरीजों को सरकारी और चैरिटी अस्पतालों से पारदर्शी इलाज मिलेगा।
Mumbai Charity Hospitals
CM देवेंद्र फडणवीस का स्वास्थ्य व्यवस्था को लेके निर्देशसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Charity Hospitals CM Medical Assistance: मुंबई राज्य के मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष और धर्मार्थ संस्थाओं के बीच समझौता किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।

मुंबई राज्य के विभिन्न हिस्सों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में पहुंचते हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज का बढ़ता खर्च, मरीजों के परिजनों के रहने और भोजन की व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने धर्मार्थ संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सरकारी व्यवस्था को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया है।

धर्मार्थ संस्थाओं की सहायता सीधे मरीजों तक पहुंचेगी

प्रस्तावित समझौते के माध्यम से धर्मार्थ अस्पतालों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों तक सीधे पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे इलाज के दौरान आर्थिक और अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त करने में मरीजों को सुविधा होगी।

धर्मादाय आयुक्त के अधीन आने वाले अस्पतालों में पात्र और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त अथवा रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। नई व्यवस्था के जरिए ऐसे मरीजों की पहचान और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Mumbai Charity Hospitals
मुंबई में चल रही थी गांजे की खेती! पुलिस ने किया भंडाफोड़, बोरीवली की कॉलोनी से चल रहा था नशे का कारोबार

सीएमआरएफ की वेबसाइट से मिलेगी जानकारी

इस पूरी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष की प्रणाली को इससे जोड़ा जाएगा। मरीजों और उनके परिजनों को उपलब्ध स्वास्थ्य सहायता, योजनाओं और संबंधित सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

देवेंद्र फडणवीस का मानना है कि धर्मार्थ संस्थाओं के संसाधनों और सरकारी तंत्र की कार्यक्षमता को एक साथ लाने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सकेगी। इसके लिए धर्मार्थ न्यासों के सहयोग से विभिन्न त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MOU) किए जाएंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्यभर के हजारों जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के साथ-साथ आर्थिक सहायता, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में राहत मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com