उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे (सोर्स: एक्स@RajThackeray) 
मुंबई

'मेरे बड़े भाई...', गुलदस्ता दिया-गले मिले, उद्धव से मुलाकात पर बोले राज- VIDEO

Uddhav Thackeray Birthday: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर के मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मातोश्री जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

आकाश मसने

Raj Thackeray Wished Uddhav Thackeray on his Birthday: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को उनके आवास मातोश्री जाकर शुभकामनाएं दीं। यह एक महीने के भीतर उद्धव और राज की दूसरी मुलाकात है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुआ शिवसेना (यूबीटी) ने लिखा "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।" साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें राज और उद्धव गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद राज ने उद्धव को जन्मदिन की बधाई दी व एक गुलदस्ता भेंट किया।

राज ठाकरे का सोशल मीडिया पोस्ट

इस मुलाकात को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मेरे बड़े भाई, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को जन्मदिन पर स्व. बालासाहेब ठाकरे के आवास मातोश्री पर जाकर शुभकामनाएं दी।

एक माह के भीतर दूसरी मुलाकात

बता दें कि 5 जुलाई को ठाकरे बंधुओं की संयुक्त रैली के बाद यह दूसरी मुलाकात है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के दो सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को रद्द करने के बाद, मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित 'आवाज़ मराठीचा' संयुक्त रैली में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह अपने भाई राज ठाकरे के साथ "एक साथ रहने" आए हैं।

राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और महाराष्ट्र की जनता के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। ठाकरे रविवार को 65 साल के हो गए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘शिवसेना अध्यक्ष और ‘INDIA' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के साथी उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और महाराष्ट्र के लोगों के हितों और अधिकारों की लड़ाई हम साथ-साथ लड़ेंगे।"

स्टालिन ने भी दी बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी उद्धव को इस अवसर पर बधाई दी और राज्य में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ उनके प्रतिरोध की सराहना की। स्टालिन ने एक्स पर लिखा कि उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। हिंदी थोपे जाने के आपके साहसिक प्रतिरोध और महाराष्ट्र की पहचान को बनाए रखने के आपके दृढ़ रुख ने मराठी लोगों को अपनी भाषा के लिए एकजुट किया है। संघवाद और भाषाई गरिमा की रक्षा करते रहने के लिए आपको शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति