हार्बर लाइन लोकल ट्रेनें बाधित (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल

Navi Mumbai Rain: नवी मुंबई में भारी बारिश से जुईनगर के पास ओवरहेड तार टूटने के कारण हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें बाधित हुईं। वहीं, नेरुल में शॉर्ट सर्किट से दो छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

रूपम सिंह

Navi Mumbai Rain Harbour Line: भारी बारिश की वजह से बुधवार सुबह हार्बर लाइन पर जुईनगर रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड पावर लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे हार्बर लाइन पर रेल ट्रैफिक पर असर पड़ा। हालांकि सुबह हुई खराबी को सिर्फ़ एक घंटे में ठीक कर दिया गया, लेकिन उसके बाद भी रेल ट्रैफिक पूरी तरह से नॉर्मल नहीं हुआ है,

और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही थीं, कुछ ट्रेनें 20 से 30 मिनट तक लेट हो गई और सुबह की कुछ लोकल सर्विस कैंसिल कर दी गईं, जिससे ऑफिस टाइम में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

एक घंटे में ही हुई मरम्मत

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, सुबह 4.52 बजे जुईनगर स्टेशन के पास ओवरहेड पावर लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से संबंधित लाइन की पावर सप्लाई कट गई थी। इसके बाद टेक्निकल स्टाफ और ओवरहेड वायर मेंटेनेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रिपेयर का काम शुरू किया।

सुबह 5.44 बजे खराबी ठीक कर ली गई और बिजली सप्लाई फिर से चालू कर दी गई। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, गवर्नमेंट रेलवे पुलिस जवान मौके पर तैनात थे। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे कोई गड़बड़ी या क्रिमिनल दखल नहीं मिला है।

यात्रियों की लगी भारी भीड़

नवी मुंबई रेलवे ने कहा है कि टेक्निकल खराबी लगातार भारी बारिश की वजह से हुई थी। पनवेल से सुबह 8.45 बजे निकलने वाली एयर कंडीशन्ड लोकल और पनवेल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.17 बजे निकलने वाली लोकल कैंसिल कर दी गई। इस वजह से वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरुल, सीयु, बेलापुर और पनवेल स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ हो गई थी।

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी