मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Rail Budget 2026: महाराष्ट्र को ₹23,926 करोड़, मुंबई लोकल से बुलेट ट्रेन तक बड़े प्रोजेक्ट्स

Union Rail Budget 2026-27 में महाराष्ट्र के लिए ₹23,926 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए हैं। मुंबई लोकल अपग्रेडेशन, बुलेट ट्रेन, स्टेशन पुनर्विकास और मुंबई-गोवा रेलवे डबलिंग को प्राथमिकता मिली है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Rail Budget 2026: केंद्रीय रेल बजट 2026-27 में महाराष्ट्र और उससे जुड़े रेल कॉरिडोर के लिए 23,926 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है।

बजट में मुंबई लोकल नेटवर्क के अपग्रेडेशन, हाई-स्पीड रेल, स्टेशन पुनर्विकास, ट्रैक विस्तार और मुंबई-गोवा रेल रूट के डबलिंग जैसे अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुंबई के सबअर्बन रेलवे सिस्टम को मजबूत करने के लिए मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी)-3 के तहत चल रहे कार्यों के लिए इस बजट में करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके तहत पश्चिम रेलवे पर विरार-दहान ट्रैक का चौगुनीकरण, मध्य रेलवे पर पनवेल-कर्जत कॉरिडोर, ऐरोली-कलवा एलिवेटेड डबल लाइन, 12 डिब्बों वाली 238 एसी लोकल, और दोनों रेलवे लाइनों पर ट्रेस्पासिंग कंट्रोल शामिल है।

वधावन पोर्ट को मुंबई रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

मुंबई के नजदीक विकसित हो रहे वधावन पोर्ट को अलग लाइन बना कर डब्ल्यूडीएफसी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है। बजट में पश्चिम बंगाल से सूरत साथ ही बधावन तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे मुंबई के लॉजिस्टिक्स और पोर्ट सेक्टर को सीधा फायदा होगा।

मुंबई में 1.70 लाख करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स प्रगति पर

मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में फिलहाल रेलवे के 1,70,058 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, मध्य रेलवे के अंतर्गत 132 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिनमें से 17 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। इन स्टेशनों के पुनर्विकास की कुल लागत 5,675 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही कवच 4.0 सिस्टम लागू किया गया है और प्लेटफॉर्म विस्तार कर 15 डिब्बों की लोकल चलाने की तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र में रेलवे परियोजनाओं को गति देने के लिए इस बार 23,926 करोड रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दो हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट से न सिर्फ यात्रा समय कम होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

कोंकण रेलवे डबलिंग को मिली रफ्तार

मुंबई-गोवा कोंकण रेलवे लाइन की डबलिंग के लिए डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दी गई है। अनुमति मिलने पर इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टनल मजबूती, ट्रैक अपग्रेड और कवच सिस्टम भी लगाया जाएगा।

मुंबई से हाई-स्पीड रेल को बढ़ावा

बुलेट ट्रेन के लिए 6,103 करोड़, नए कॉरिडोर घोषित किए गए है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 6,103 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं, जिनमें मुंबई-पुणे और पुणे-हैदराबाद मार्ग शामिल हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z