मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पुणे-शिरूर मल्टी लेन हाईवे को हरी झंडी, फडणवीस सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर को भी दी बड़ी सौगात

Maharashtra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बुनियादी ढांचा समिति ने पुणे-शिरूर मल्टी-लेन राजमार्ग और छत्रपति संभाजीनगर की दो हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। 3 साल में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Pune-Shirur Highway Project: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बुनियादी ढांचा समिति ने राज्य में सड़क विकास को गति देने के लिए मंगलवार को कई महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख पुणे-शिरूर राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसमें चार लेन की सड़क और छह लेन वाला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे शामिल होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पुणे-शिरूर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना लगभग 53.4 किलोमीटर लंबी होगी। प्रस्ताव के अनुसार, इस मार्ग पर चार लेन की मुख्य सड़क के साथ छह लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा, जिससे यातायात दबाव कम होगा और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह कार्य अधिकतम तीन वर्षों के भीतर पूरा किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संभाजीनगर जिले में दो नई परियोजनाओं को भी हरी झंडी

बैठक में छत्रपति संभाजीनगर जिले में दो नई छह लेन वाली सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। ये सड़कें छत्रपति संभाजीनगर-पुणे राजमार्ग से जुड़ेंगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं से जिले के ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे लाभ होगा।

संभाजीनगर-अहिल्यानगर मार्ग की मरम्मत का आदेश

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बैठक के दौरान छत्रपति संभाजीनगर-अहिल्यानगर सड़क की तत्काल मरम्मत के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के दैनिक यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी खराब स्थिति को जल्द सुधारना आवश्यक है।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर