मुंबई-पुणे रेल मार्ग (सोर्स सोशल मीडिया) 
मुंबई

20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत

Mumbai Pune Rail Route Restored: भारी बारिश से प्रभावित कर्जत-लोनावला घाट खंड में 20 दिनों बाद तीसरी रेल लाइन भी बहाल हुई। मुंबई-पुणे मार्ग पर मेल-एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का परिचालन सामान्य।

रूपम सिंह

Karjat Lonavala Ghat Railway Line: मुंबई में लगातार हुई भारी बारिश के कारण पिछले 20 दिनों से प्रभावित मध्य रेलवे के कर्जत-लोनावला घाट खंड में रेल सेवाएं आखिरकार पूरी क्षमता के साथ बहाल हो गई हैं। सोमवार रात तीसरी और अंतिम रेल लाइन को भी यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही घाट सेक्शन की तीनों लाइनों पर रेल परिचालन फिर से शुरू हो गया है। मुंबई-पुणे मार्ग पर मेल-एक्सप्रेस, यात्री और मालगाड़ियों का संचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है।

पिछले तीन सप्ताह से ट्रेनों में देरी, रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन से परेशान यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिली है। 5 और 6 जुलाई को हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण घाट सेक्शन में दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ था, जिससे रेलवे का तटबंध बह गया था। ओवरहेड विद्युत प्रणाली, रेल पटरियों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने से तीनों रेल लाइनें बंद करनी पड़ी थीं। इसके चलते मुंबई-पुणे रेल मार्ग का पूरा

परिचालन प्रभावित हो गया था। कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, कुछ के मार्ग बदले गए, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करना पड़ा। इससे हजारों यात्रियों और माल ढुलाई दोनों पर असर पड़ा।

युद्धस्तर पर चलाया गया मरम्मत अभियान

भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद मध्य रेलवे ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चलाया। इंजीनियरों और ट्रैक, विद्युत, सिग्नल व दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात काम कर तटबंध, पटरियों, ओएचई और सुरक्षा संबंधी सभी कार्य पूरे किए।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन हुआ सामान्य

7 जुलाई को पहली लाइन सीमित गति से शुरू की गई, जबकि 14 जुलाई को दूसरी लाइन चालू होने के बाद डेक्कन क्वीन, इंटरसिटी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

जांच के बाद तीसरी लाइन पर दौड़ी पहली मालगाड़ी

सभी तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सोमवार रात तीसरी लाइन खोली गई। रात 10.12 बजे पहली बैंकर, 11।13 बजे दूसरी बैंकर और 11.37 बजे पहली मालगाड़ी सफलतापूर्वक गुजरी, जिसके बाद नियमित परिचालन शुरू कर दिया गया। तीनों लाइने शुरू होने से बैंकर इंजन, मालगाड़ियों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सुचारु हो गया है। 20 दिनों बाद घाट सेक्शन पूरी क्षमता से बहाल होने से ट्रेनों की देरी कम होगी और मुंबई-पुणे रेल सेवाएं फिर से सामान्य हो जाएंगी।

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार