नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों की होगी सुरक्षित वापसी, सरकार दे रही प्राथमिकता: अजित पवार

Ajit Pawar: महाराष्ट्र सरकार हिंसाग्रस्त नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार हिंसाग्रस्त नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पवार ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय और नयी दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के माध्यम से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता महाराष्ट्र के प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित घर वापस लाना और उनके परिवारों को आश्वस्त करना है। किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।'' प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ठाणे, पुणे, मुंबई, लातूर और कोल्हापुर जिलों के लगभग 100 पर्यटक वर्तमान में नेपाल में फंसे हुए हैं। बीड जिले के पर्यटकों का एक समूह कथित तौर पर निजी वाहनों से सड़क मार्ग से नेपाल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंच गया है।

पर्यटकों का सबसे बड़ा समूह ठाणे जिले के मुरबाड से है

पवार ने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों का सबसे बड़ा समूह ठाणे जिले के मुरबाड से है। उन्होंने कहा कि नेपाल में महाराष्ट्र के सभी यात्री सुरक्षित हैं और राज्य सरकार सहायता के लिए उनसे सीधे संपर्क कर रही है। इस सप्ताह राजधानी काठमांडू और नेपाल के अन्य शहरों में हुए भीषण सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद देश में अराजकता फैल गई, जिसके कारण प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को मंगलवार को इस्तीफा देना पड़ा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर