केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  फोटो क्रेडिट-X
मुंबई

मुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर

Mumbai Coastal Road: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोस्टल रोड का काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का प्रयास है।

रूपम सिंह

Mumbai Coastal Road Project: केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोस्टल रोड के बांद्रा-वर्सोवा खंड का कार्य प्रगति पर है, जबकि सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने के बाद वर्सोवा-भायंदर खंड पर कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार का प्रयास इस परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का है, जबकि मार्च 2029 इसकी समय-सीमा निर्धारित की गई है।

चल रही परियोजनाओं का काम पूरा होने के बाद मुंबई की तस्वीर बदल जाएगी। केंद्रीय मंत्री गोयल ने रविवार को उत्तर मुंबई में चल रही कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इनमें मुंबई कोस्टल रोड, प्रस्तावित डिसेलिनेशन प्लांट, मढ-वर्सोवा ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी परियोजनाएं शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी नेतृत्व में मुंबई अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।

कोस्टल रोड, अटल सेतु, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और आरे मिल्क कॉलोनी के नीचे बनने वाली सुरंगे और पूरे शहर में सड़कों का सीमेंट कांक्रीटीकरण जैसी परियोजनाएं सरकार की समग्र होल ऑफ-गवर्नमेंट कार्यप्रणाली का उदाहरण हैं।

यातायात और कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार

इनका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, भीड़भाड़ कम करना और लाखों मुंबईकरों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर मुंबई में प्रस्तावित इंटरचेंज और सुरंगों का नेटवर्क वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम करेगा। पश्चिमी उपनगरों में निर्बाध पूर्व-पश्चिम संपर्क उपलब्ध कराएगा।

डिसेलिनेशन प्लांट से मजबूत होगी जल आपूर्ति

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित डिसेलिनेशन प्लांट परियोजना से गोराई, मनोरी, महावीर नगर, बोरीवली, चारकोप और आसपास के क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे मुंबई की दीर्घकालिक जल सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य की बढ़ती जल आवश्यकता को पूरा करने के लिए शहर को एक अतिरिक्त जल स्रोत प्राप्त होगा।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना