पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद 
मुंबई

पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद, 50 से अधिक शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

Jan Samvad Program: केंद्रीय मंत्री और सांसद पीयूष गोयल के जन संवाद कार्यक्रम को मालाड में शानदार प्रतिसाद मिला। 50 से अधिक शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, वहीं कांदिवली शताब्दी अस्पताल का निरीक्षण किया।

आंचल लोखंडे

Piyush Goyal In Mumbai: उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। रविवार को मालाड (पश्चिम) स्थित वालनाई कॉलोनी बीएमसी स्कूल, गौतम बुद्ध मार्ग में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित संवाद सत्र में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान गोयल ने 50 से अधिक शिकायतें सुनीं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें 7 हाउसिंग सोसायटियों के लगभग 400 परिवारों के लिए सोसायटी की आंतरिक सड़कों का कार्य बीएमसी को तत्काल कराने का निर्देश शामिल था।

धूल-प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई का आदेश

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि निर्माण कार्यों के निर्धारित समय का पालन न होने से लगभग 1,500 परिवारों को परेशानी हो रही है। धूल-प्रदूषण और असुविधा को देखते हुए गोयल ने 24 घंटे चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए।

शिकायतों में शामिल प्रमुख नागरिक मुद्दे

  • आवास पुनर्विकास में बाधाएं
  • जर्जर सड़कों की समस्या
  • ड्रेनेज व सीवर व्यवस्था में खामियां
  • अनियमित जल आपूर्ति
  • वालनाई पार्क में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की समस्या
  • बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी

गोयल ने कहा कि “स्थानीय विकास और नागरिक सुविधाएँ हर नागरिक का अधिकार हैं। हर उचित शिकायत का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

शताब्दी अस्पताल का निरीक्षण

बाद में केंद्रीय मंत्री ने कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शताब्दी अस्पताल का दौरा किया और स्वास्थ्य सुविधाओं व चल रहे बुनियादी ढाँचे के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि उनके सुझावों पर तेज़ी से कार्य हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला सामान्य वार्डों का दौरा किया, मरीजों से बातचीत की व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में शौचालय सुविधाओं में सुधार के लिए दानदाताओं की मदद लेने की बात कही। गोयल ने कहा कि “बढ़ते मरीज भार को देखते हुए बोरीवली स्थित भगवती अस्पताल में काम तेज़ गति से चल रहा है। मानसून से पहले इसे पूरी क्षमता से शुरू किया जाएगा।”

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी